फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news nagla dugai electri line cut

Agra News: बकाया होने पर तीन गांवों की बिजली काटी

Wed, 29 Mar 2023 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news nagla dugai electri line cut
कुसमरा। बिजली बिल जमा करने में छूट देने व कई योजनाएं चलाने के बावजूद बिजली उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा नहीं किए तो विभाग ने कड़ा कदम उठाया। बुधवार को अधिकारियों ने तीन गांवों के उपभोक्ताओं पर बिजली बकाया होने पर पूरे गांव की ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी।
विज्ञापन

सब स्टेशन कुसमरा के फीडर कूंडी के गांव गजियांपुर, शोभनपुर व हिरौली फीडर के गांव नगला दुगई के बिजली उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग की काफी देनदारी थी। चेतावनी के बावजूद उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे थे। दोनों गांवों में करीब सवा सौ बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से अधिकांश ने पुराना बिजली का बिल जमा नहीं किया है। इसके चलते बुधवार को बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी रजत शुक्ला व जेई ज्ञानेंद्र पुष्कर के निर्देश पर गांव जाने वाली मुख्य लाइन से ही आपूर्ति बंद करा दी गई। बिजली न आने पर बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं ने हंगामा किया तो मामला सामने आया। उन्होंने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। 15 नलकूपों के बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे गए हैं। उपखंड अधिकारी रजत शुक्ला ने बताया कि तीनों गांवों के 95 प्रतिशत उपभोक्ताओं पर बकाया चल रहा था। बिल जमा नहीं करने पर आपूर्ति बंद की गई है। नलकूप कनेक्शन धारक मार्च माह तक का बकाया जमा कर दें। अप्रैल माह से उन्हें योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed