फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news mini sports

Agra News: मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगला कीरत का रहा दबदबा

Thu, 20 Nov 2025 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news mini sports
फोटो 28 नगला कीरत पर आयोजत मिनी खेलकूल प्रतियोगिता में कबड्डी विजेता और उपविजेता खिलाड़ी। स्रोत - फोटो : credit
मैनपुरी। शहर के नगला कीरत स्थित विद्यालय में मिनी क्रीड़ा और स्काउट गाइड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खो-खो और कबड्डी दोनों में नगला कीरत की टीम विजेता रही।खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने प्रतियोगिता का शुभारंभ दौड़ प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया। बीईओ ने कहा कि छात्र के पूर्ण विकास के लिए शिक्षा के साथ ही खेलकूद पर भी ध्यान देना होगा। नगला कीरत की बालक-बालिका वर्ग की खो-खो टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय चौथियाना को हराकर नगला कीरत की टीम कबड्डी में भी विजेता रही।
विज्ञापन

इनके अलावा गोला फेंक में चौथियाना के इमरान प्रथम, देवी रोड के श्लोक द्वितीय और नगला कीरत के हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे। 100 मी दौड़ में नगला कीरत के प्रियांक ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के दौरान नगर पीटीआई अमर पचौरी, बृजकांत सिंह, मयंक मिश्रा, बृजेश शाक्य, रेखा रानी, सोनी, पूजा तिवारी, मनीष कुमार और अमित कुशवाहा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed