{"_id":"68e16076e05c89cf3a091f15","slug":"mainpuri-news-lady-murdered-beaten-dowry-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-146354-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, फिर जला दी लाश...चार माह की गर्भवती थी वो; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, फिर जला दी लाश...चार माह की गर्भवती थी वो; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 05 Oct 2025 02:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:00 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में चार माह की गर्भवती की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश को खेत मे ले जाकर जला दिया। मायके वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
रजनी का फाइल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने चार माह की गर्भवती को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को खेत में ले जाकर जला दिया। मृतका की मां ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ औंछा थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रंगपुर की रहने वाली सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि 21 वर्षीय पुत्री रजनी कुमारी की शादी 21 अप्रैल 2025 को सचिन कुमार निवासी गांव गोपालपुर मढैया थाना औंछा के साथ की थी। शुरुआती कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा, मगर पति सचिन कुमार, देवर प्रांशु, सहवाग, ननद टीना, दिव्या, रामनाथ, टीना दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह लोग टेंट खोलने के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। पुत्री ने उन्हें इस बारे में बताया तो उन्होंने ससुरालीजन ने से बात की। वह लोग बात न मानने पर पुत्री को मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान रजनी चार माह की गर्भवती हो चुकी थी। ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते रहे।
शुक्रवार को सभी ने पुत्री को पीट-पीटकर मार डाला। शाम के समय जब उन्हें जानकारी हुई तो वह परिजन के साथ बेटी की ससुराल गोपालपुर मढै़या पहुंचे, मगर तब तक ससुरालीजन ने पुत्री के शव को खेत में ले जाकर जला दिया था। उन्होंने थाने पहुंच कर तहरीर दी। मामले की जानकारी पर एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।