{"_id":"6849e290e171bdfcf9008b1e","slug":"mainpuri-news-lady-death-murder-claim-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-138965-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, हत्या का आरोप
विज्ञापन
स्वार्थी
- फोटो : फाइल फोटो
बेवर। ग्राम सैदपुर में मंगलवार रात एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सात माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। इस घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं। मायके वालों ने पति, ससुर, सास और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या की तहरीर दी है। इधर, पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या सामने आई है।
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनकी बहन 20 वर्षीय स्वार्थी की शादी 14 नवंबर 2024 को बेवर के ग्राम सैदपुर के मुनीष के साथ हुई थी। शादी के बाद ही ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये नकद और एक सोने की जंजीर की मांग की। मांग पूरी न होने पर स्वार्थी की मारपीट कर हत्या कर दी। उन्हें बहन का शव जिला अस्पताल में रखा होने की पुलिस से सूचना मिली। इसके बाद परिजन सहित मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार यह है घटना
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि स्वार्थी ने अपने कमरे में कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही परिजनों को इस बात का पता चला, घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वार्थी को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घमौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने फांसी लगाने में इस्तेमाल किए गए दुपट्टे को कब्जे में लेकर मुआयना किया है। बेवर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।