फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news illigle docter lady died

Agra News: झोलाछाप बंगाली के इंजेक्शन से महिला की मौत

Tue, 09 Apr 2024 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news illigle docter lady died
ज्योंती। नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया के बाजार में झोलाछाप बंगाली के यहां पहुंची महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद बंगाली दुकान बंद कर भाग गया। महिला के परिजन ने बंगाली पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। शव को मोर्चरी पर रखने के बाद परिजन रिपोर्ट कराने थाने पहुंच चुके थे। कस्बा के मुख्य बाजार में एक मेडिकल की दुकान के नीचे बेसमेंट में सालों से एक झोलाछाप बंगाली बिना डिग्री बिना डिप्लोमा के क्लीनिक का संचालन करता आ रहा है। थाना औंछा क्षेत्र के गांव भरथरा निवासी सुनील कुमार की 35 वर्षीय पत्नी बबली को पिछले कुछ दिन से बुखार आ रहा था। सुनील मजदूरी का कार्य करता है। वह मंगलवार को अपनी पत्नी को लेकर कस्बा ज्योंती में मुख्य बाजार के पास बंगाली के यहां पहुंचा। यहां इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। ये देख बंगाली सतेंद्र कुमार विश्वास ने महिला को मैनपुरी के लिए रेफर कर दिए। ज्योंती से महिला को लेकर परिजन निकले ही थे कि उसकी मौत हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि महिला की मौत बंगाली के गलत इंजेक्शन से हुई है।
महिला को रेफर करने के साथ ही बंगाली अपनी क्लीनिक बंद करके भाग गया। परिजन महिला के शव को मोर्चरी में रखने के बाद थाना औंछा में रिपोर्ट लिखाने गए हुए थे। समाचार लिखे जाने तक परिजन थाने में ही मौजूद थे। महिला के चार बच्चे हैं, अनूप(13) श्यामवीर(7) डॉली (9) रावी (6)।
विज्ञापन

---
मामले की जानकारी मिली है बुधवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed