{"_id":"6515bd20ead0bd6d390d6a78","slug":"mainpuri-news-ganpati-3-drowned-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-5130-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच लोग कुंड में डूबे, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच लोग कुंड में डूबे, तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर। गांव विधूना में बृहस्पतिवार को भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन करने आए पांच लोग कुंड में नहाने के लिए उतर गए। सभी गहराई में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। तैराक युवाओं ने एक युवक को तुरंत ही बाहर निकाल लिया। कुछ देर बाद चार अन्य लोगों को बाहर निकालने के बाद मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां तीन ने दम तोड़ दिया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।जिले भर में भगवान गणेश की घरों में स्थापित की गई प्रतिमाओं को विसर्जन किया जाने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को बरनाहल के गांव वहशी डालूपुर के ग्रामीण गांव विधूना स्थित मार्कंडेय कुंड में गणेश प्रतिका विसर्जन करने आए थे। प्रतिमा का विसर्जन किए जाने के बाद वहशी डालूपुर निवासी बिजेंद्र शाक्य (40), अजय कुमार (40), अतुल नाई (22) आर्यन (18) और एक अन्य युवक के साथ नहाने के कुंड में उतर गए। सभी लोग नहाते हुए कुंड के मध्य गहराई तक पहुंच गए और डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने जब उन्हें डूबते हुए देखा तो भगदड़ मच गई। शोर शराबे के बीच वहां मौजूद तैराक युवाओं ने कुंड में छलांग लगा दी। एक युवक को कुछ ही देर में बाहर निकाल दिया। वहीं बिजेंद्र, अजय, अतुल और आर्यन को कुछ देर तलाश के बाद बाहर निकाला जा सका। गंभीर हालत को देखते हुए एंबुलेंस से सभी को मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया। वहां कुछ देर बाद बिजेंद्र शाक्य, अतुल और आर्यन ने दम तोड़ दिया। वहीं अजय की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली।
-- -- -- --
आशीष दीक्षित
विज्ञापन
आशीष दीक्षित