फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news expired fire equipment

Agra News: जिला अस्पताल में लगी आग तो कैसे बुझाएंगे एक्सपायर अग्निशमन यंत्र

Wed, 11 Jun 2025 01:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news expired fire equipment
मैनपुरी। शासन की ओर से अग्निशमन सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। लेकिन इन सबके बाद भी सरकारी अस्पतालों में जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्र की एक्सपायरी डेट 31 मई को ही खत्म हो चुकी। 10 दिन बाद भी यही एक्सपायरी डेट के अग्निशमन यंत्र अस्पताल में लगे दिख रहे हैं। यदि आग लगी तो एक्सपायरी डेट के सिलिंडर आग बुझाने में कैसे कारगर होंगे। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल आग की घटनाओं को रोकने के लिए सजग नहीं दिख रहा है। अस्पताल में विभाग ने प्रत्येक वार्ड में अग्निशमन यंत्र लगवाए हैं लेकिन विभाग इस बात को लेकर बेखबर है कि अस्पताल के वार्डों में लगे यंत्र 31 मई को ही एक्सपायर हो चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अस्पताल में आग की घटना हुई तो कैसे आग पर काबू पाया जाता सकता है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि अस्पताल में प्रतिदिन 1200 से 1300 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। वहीं, 90 से 100 मरीज अस्पताल में हमेशा भर्ती रहते हैं। इसके अतिरिक्त अस्पताल में करीब 100 कर्मचारियों की भी तैनाती है। लगभग डेढ़ हजार लोगों की जान को खतरा है। विभाग इससे अनजान बना हुआ है।
विज्ञापन

---
दृश्य नंबर-एक
इमरजेंसी वार्ड

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इमरजेंसी कक्ष के पास मिनी ओटी के बाहर अग्निशमन यंत्र लगा हुआ है। इसकी निर्धारित अवधि 31 मई को ही समाप्त हो चुकी है। इमरजेंसी के मेल और फीमेल वार्ड में लगे हुए अग्निशमन यंत्र भी एक्सपायरी डेट के ही हैं।
विज्ञापन




दृश्य नंबर-दो

हृदय रोग विभाग

-यह वीआईपी वार्ड भी यहां लगा अग्निशमन यंत्र एक्सपायरी डेट का है। इसकी अवधि भी 31 मई को समाप्त हो चुकी है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यदि यहां कोई घटना होती है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। आखिर आग पर कैसे काबू पाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दृश्य नंबर-तीन

मेडिकल वार्ड

-जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में प्रतिदिन 8 से 10 मरीज भर्ती होते हैं। इस वार्ड में लगा अग्निशमन यंत्र एक्सपायरी डेट का है। इसकी अवधि भी 31 मई को समाप्त हो चुकी है। विभाग की इस तरफ कोई नजर नहीं है यदि कोई घटना हुई तो आग पर कैसे काबू पाया जाएगा।




अग्नि शमन यंत्र को बदले जाने की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही अस्पताल में लगे अग्नि शमन यंत्र बदले जाएंगे।
-डॉ. मदनलाल, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed