फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news eve teasing attacked

Agra News: छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपियों ने बोला हमला

Fri, 31 Mar 2023 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news eve teasing attacked
मैनपुरी। एक गांव निवासी एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद परिजन ने शिकायत की। इसके बाद गुस्साए आरोपी व परिजन ने पीड़िता के घर पर हमला बोल दिया। परिजन को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही रहने वाले एक आरोपी ने पुत्री के साथ छेड़छाड़ की थी। इसकी शिकायत उन लोगों ने पुलिस से की थी। शिकायत करने से गुस्साए आरोपियों ने बुधवार को उनके घर पर हमला कर दिया। घर में घुसकर आए आरोपी मुजाइज, मुगदिस, मुज्जफर, फुरखान नवी और सालीम के हाथों में लाठी-डंडे थे। आरोपियों ने उसे व भाई को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। उसे व भाई को काफी चोटें लगीं, तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed