फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news elaou firing brawl loot

Agra News: एलाऊ में दिनदहाड़े बोलेरो सवार बदमाशों ने की फायरिंग

Thu, 23 Mar 2023 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news elaou firing brawl loot
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक एक बोलेरो पर आए पांच बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। गाड़ी से उतरे बदमाशों ने दुकानदारों को पीटने के साथ ही लूटना शुरू कर दिया। वारदात अंजाम देने के बाद भाग निकले। लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर सभी बदमाशों को पकड़ने के बाद जमकर पिटाई की। उन्हें स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में एलाऊ चौराहा के पास बृहस्पतिवार की दोपहर एक काले रंग की बोलेरो आकर रुकी। अस्थाई नंबर लिखी हुई बोलेरो से उतरे पांच लोग पवन चौहान उर्फ किट्टू की दुकान पर पहुंच गए। जब तक वह कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। जेब में रखी 470 रुपया की नकदी लूट ली। दिनदहाड़े लूट की वारदात होता देख पड़ोस दुकानदार ज्ञानेंद्र चौहान, रोहित, मोहित गुप्ता जब बचाने के लिए आए तो बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। बदमाश दुकानदारों की गोलक उठाकर गाड़ी में बैठ गए और वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

दिनदहाड़े दुुकानदारों से लूट की वारदात के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने बोलरो सवार बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। दो बदमाश नगला बलू के पास से भीड़ ने पकड़ लिए। वहीं गांव ककरैटा के पास शेष तीनों बदमाश भी ग्रामीणोंं द्वारा पकड़ लिए गए। भीड़ ने बदमाशों की जमकर पिटाई की और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस बदमाशों की बोलेरो भी थाने ले गई। बदमाशों से पूछताछ कर पुलिस जानकारी जुटा रही है। पीड़ित पवन चौहान की ओर से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तोड़ दिए गाड़ी के शीशे एलाऊ चौराहा के पास दिनदहाड़े लूट की वारदात अंजाम देने के बाद भाग रहे पांच बदमाश ग्रामीणों ने पकड़ लिए। ग्रामीणों ने बदमाशों की पिटाई की, इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर आ गई। गुस्साई भीड़ ने बदमाशों की बोलेरो के शीशे आदि भी तोड़ दिए।

वर्जन
दुकानदार की ओर से तहरीर दी गई है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच कर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आदित्य खोखर, थानाध्यक्ष एलाऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed