फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news circul rate update

Agra News: 99 गांवों में बढ़ी जमीनों की दरें, बाईपास के लिए जमीन देने वाले किसानों की भरेगी झोली

Thu, 17 Jul 2025 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news circul rate update
मैनपुरी। जिले के सदर, भोगांव और किशनी तहसील के 99 गांवों के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इन गांवों में अब जमीनों की कीमतें बढ़ गई हैं। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने इन गांवों के सर्किल रेट में 30 से 50 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है, जिससे लंबे समय से उचित मुआवजे की मांग कर रहे किसानों की झोली अब भरने वाली है।
विज्ञापन




बाईपास परियोजनाओं से जुड़ा था मामला

दरअसल, यह पूरा मामला जिले में प्रस्तावित लिंक बाईपास और दक्षिण बाईपास परियोजनाओं से जुड़ा हुआ था। इन बाईपास के लिए जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की जानी थी, वे पूर्व में जारी डीएम सर्किल रेट से वंचित रह गए थे। जब भूमि अधिग्रहण की बात शुरू हुई, तो इन गांवों के किसान अपनी जमीन के लिए बेहतर मुआवजे की मांग को लेकर मुखर हो गए थे। उनकी मुख्य शिकायत यह थी कि उनकी जमीनों के दाम कम आंके गए हैं, जबकि आसपास के क्षेत्रों में दरें कहीं अधिक हैं।
विज्ञापन





किसानों की मांग हुई पूरी, मिलेगा उचित मुआवजा

किसानों के लगातार प्रदर्शन और अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का ही यह नतीजा है कि जिलाधिकारी ने उनकी बात सुनी। प्रशासन ने किसानों की चिंताओं को समझते हुए यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सर्किल दरों में इस बढ़ोतरी से अब किसानों को उनकी जमीन का कहीं अधिक उचित और न्यायसंगत मुआवजा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





यह निर्णय न केवल बाईपास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को गति देगा, बल्कि उन किसानों को भी राहत देगा, जिन्होंने विकास परियोजनाओं के लिए अपनी बहुमूल्य जमीनें देंगे। प्रशासन जनता के हितों के प्रति संवेदनशील है।

- अंजनी कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed