फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news bhogaun child labor died

Agra News: ईंट भरा रहा किशोर श्रमिक ट्रैक्टर से गिरा, मौत

Mon, 10 Mar 2025 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news bhogaun child labor died
भोगांव। आलीपुर खेड़ा स्थित एक ईंट-भट्ठा पर ईंट उतारने के दौरान किशोर भट्ठा श्रमिक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। एक अन्य साथी चोटिल हो गया। साथी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।बिहार के लक्खी सराय बोध नगर निवासी सुनील कुमार मांझी (16) करीब 7 महीने पहले आलीपुर खेड़ा स्थित भट्ठा पर मजदूरी करने के लिए आया था। भट्ठा पर श्रमिक के तौर पर वह ईंट को ट्रैक्टर में लादने का काम करता था। शनिवार की शाम को वह अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लाद रहा था। ट्रैक्टर पीछे करने के दौरान सुनील नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। चीख सुनकर चालक व अन्य साथियों ने उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। आनन फानन अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में ट्रैक्टर से गिरकर एक अन्य मजदूर जट्टा भी चोटिल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए पिता सुरेश माझी के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed