फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news bevar youth died by liqer

Agra News: नवीगंज में शराब ठेके के पास मिला युवक का शव

Thu, 19 Jun 2025 01:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news bevar youth died by liqer
बेवर। थाना क्षेत्र के नवीगंज गांव में सुदामा रोड स्थित एक शराब ठेके के पास बुधवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शराब पीने से मृत्यु होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान गौरव गुप्ता (20) निवासी नवीगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गौरव हलवाई का काम करता था। शराब पीने का आदी था। मंगलवार दोपहर वह घर से निकला था और शराब पीने के बाद नगला सुदामा रोड पर ठेके के पास झाड़ियों में लेट गया था। स्थानीय लोगों ने उसे शराब के नशे में पड़ा हुआ देखा था।
विज्ञापन


रातभर घर न लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। बुधवार सुबह गौरव का शव नगला सुदामा रोड पर झाड़ियों के पास से बरामद किया। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना मृतक के भाई अखिलेश ने थाने में दर्ज कराई है। घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा, इंस्पेक्टर बेवर ने पहुंचकर जानकारी जुटाई। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि अत्यधिक शराब पीने से गौरव की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed