फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news bevar road accident death

Agra News: मिनी ट्रक ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत

Mon, 06 Oct 2025 12:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news bevar road accident death
बेवर। गांव खिरिया के सामने रविवार रात बाइक सवार को पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में नगला छती के रहने वाले युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है, लोगों ने मिनी ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला छती निवासी 34 वर्षीय उपेंद्र कुमार रविवार शाम को कस्बा बेवर गए थे। रात के समय वह बाइक से घर वापस लौट रहे थे। गांव खिरिया के सामने एनएच 34 बाईपास पर पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, उपेंद्र बाइक सहित करीब 100 मीटर तक घिसटता हुआ चला गया।
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे मिनी ट्रक को घटनास्थल से कुछ दूर एक नवनिर्मित पेट्रोल पंप के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक को मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने युवक के शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed