फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news bevar ganga expressway

Agra News: गंगा एक्सप्रेस वे के लिए दिसंबर से जमीन अधिग्रहण में आएगी तेजी

Sun, 09 Nov 2025 01:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news bevar ganga expressway
बेवर। क्षेत्र के दो दर्जन के करीब गांवों से होकर निकल रहे लिंक गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के कार्य में तेजी देखने को मिलेगी। कनेक्टिविटी सुधारने के लिए यूपीडा की पहल तेजी से आगे बढ़ रही है। शनिवार को शिविर लगाकर किसानों के खाते खोले गए।उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यूपीडा ने इस परियोजना के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी कर ली है। संबंधित गांवों के किसानों का विवरण जुटाने का कार्य पूरा होने के बाद दिसंबर माह में अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। इसके बाद शासन स्तर पर निर्माण कार्य शुरू करने की कार्रवाई होगी। इस परियोजना में कुदरैल कट (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे) से सवायजपुर (हरदोई) तक के 91 किलोमीटर लंबे मार्ग में कुल एक दर्जन से अधिक गांवों की जमीन को प्रभावित करेगी। प्रभावित गांवों में दुर्जनपुर, मुड़ई, हाजीपुर बरा, बहदीनपुर, अकबरपुर बिकू, छबीलेपुर, चनेपुर, हुसैनपुर, धूमसपुर, कमालपुर महमूदिया और रामनगरिया शामिल हैं। नेशनल हाईवे पर कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए बेवर क्षेत्र के गांव सरायमद्दू और नेकामऊ के पास कट बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
विज्ञापन


केनरा बैंक ने लगाया सुविधा शिविर
भूमि अधिग्रहण से प्रभावित होने वाले किसानों की सहूलियत के लिए प्रशासन द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं। इसके चलते बेवर क्षेत्र के ग्राम मुड़ई में केनरा बैंक द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। प्रस्तावित हाईवे से प्रभावित किसानों के बैंक खाते खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed