फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news ashokpura khatkari police vehicles

Agra News: अशोकपुर खटकानी के पास पुलिस वाहन में मारी टक्कर

Tue, 20 Jun 2023 12:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news ashokpura khatkari police vehicles
मैनपुरी। ड्यूटी स्थल पर जाते समय 17 जून रात यूपी 112 की गाड़ी में गांव अशोकपुर खटकानी के पास पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक सहित दो आरक्षी घायल हो गए। वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक की ओर से कुरावली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीआरवी 0700 पर तैनात आरक्षी चालक राजकुमार सिंह 17 जून की रात साथी आरक्षी पदम सिंह के साथ केसी पेट्रोल पंप के पास बने पॉइंट पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। पुलिस वाहन जब गांव अशोकपुर खटकानी के सामने जीटी रोड पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चालक व दूसरे आरक्षी को अंदरूनी चोटें लगीं। इस बीच मौका पाकर टक्कर मारने वाले वाहन का चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल हुए आरक्षियों को उपचार दिलाया गया। चालक की ओर से कुरावली थाने में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed