फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news agriculture sector

कृषि सेक्टर के उत्पादन में विशेष ध्यान दें: डीएम

Sun, 09 Nov 2025 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news agriculture sector
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जिला ओटीडी, वन ट्रिलियन डॉलर सेल की त्रैमासिक समीक्षा की। कहा कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाने और जनपद की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए प्रमुख इंडिकेटर्स के आधार पर आच्छादन एवं उत्पादकता पर ध्यान दें। जनपद में कृषि सेक्टर पर विशेष ध्यान दिया जाए।उन्होंने कहा कि जिले में गेहूं, चावल, बाजरा का उत्पादन बढ़ा है। मक्का के उत्पादन में थोड़ी कमी आई है। दलहन में अरहर, चना, मटर के उत्पादन में वृद्धि हुई है। मूंग, उर्द की पैदावार घटी है। दुग्ध, मांस, अंडा उत्पादन में वृद्धि हुई है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि वित्तीय वर्ष 23-24 में जनपद का सकल घरेलू उत्पाद 18812.18 करोड़ रहा। इसमें अब 0.73 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले की आर्थिक वृद्धि दर में सकारात्मक सुधार हुआ है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान जनपद का कुल उत्पादन लक्ष्य 29522.14 करोड़ रुपया निर्धारित हुआ है। इसके सापेक्ष अब तक 81.27 प्रतिशत प्राप्ति दर्ज हुई है। अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सोमदत्त, जिला कृषि अधिकारी अविशांक सिंह चौहान, श्रम प्रवर्तन अधिकारी चंद्रभान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed