फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav says Mulayam Singh Yadav ideals won in Mainpuri Lok Sabha elections

Mainpuri: अखिलेश बोले- नेताजी के आदर्शों की हुई जीत, डिंपल ने कहा- अन्याय के खिलाफ सपा को मिला समर्थन

Thu, 08 Dec 2022 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 08 Dec 2022 11:43 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि अधिकारियों के लाख दबाव के बाद भी लोकसभा क्षेत्र के मतदाता किसी दबाव में नहीं आए और मतदान करके रिकॉर्ड बना दिया। वहीं डिंपल ने कहा कि हमको अन्याय के खिलाफ समर्थन मिला है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says Mulayam Singh Yadav ideals won in Mainpuri Lok Sabha elections
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा की जीत नेताजी के आदर्शों की ही जीत है। अधिकारियों के लाख दबाव के बाद भी लोकसभा क्षेत्र के मतदाता दबाव में नहीं आए। अधिकारियों की मनमानी के विरोध तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों के पक्ष में मतदान करके रिकॉर्ड ही बना दिया। नेताजी के सपने को सपा मैनपुरी में पूरा करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को परिणाम घोषित होने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर अधिकारियों ने जमकर मनमानी की। विधायकों, ब्लॉक प्रमुखों को घरों से उठाया। पदाधिकारियों को थानों में बिठाया गया। जनप्रतिनिधियों के घरों पर पुलिस ने बेवजह दबिश दी। अधिकारियों ने भाजपा के एजेंट के रूप में काम किया। कुछ थानाध्यक्षों ने तो वर्दी में भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम किया। जिनके वीडियो भी वायरल हुए। लोकसभा उपचुनाव के परिणाम ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए रास्ता बनाया है। कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ा है। मैनपुरी के मतदाताओं ने लोहिया और अंबेडकर के सपनों को पूरा किया है। पांचों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने इस बार रिकार्ड बना दिया है।
विज्ञापन

जनता ने भाईचारे को जिंदा किया 

उन्होंने कहा कि मैनपुरी के मतदाताओं ने भाईचारे को जिंदा किया है। भाजपा ने क्या किया इसे लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने बहुत पास से देखा है। नेताजी ने मैनपुरी के लिए जो सपना देखा था उसको डिंपल यादव सांसद के रूप में पूरा करेंगीं। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा की लड़ाई जारी रहेगी। किसानों की समस्याओं को दूर कराने के लिए सपा योजना बनाकर काम करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रसपा के विलय के बाद सपा बहुत मजबूत हुई है। सपा की ताकत बहुत बढ़ी है। अब हम सब मिलकर काम करेंगे। 2024 में प्रदेश में समाजवादी लोग ऐतिहासिक प्रदर्शन करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अन्याय के खिलाफ मिला समर्थन

सांसद डिंपल यादव ने जीत का प्रमाणपत्र लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में हमको अन्याय के खिलाफ समर्थन मिला है। भाजपा ने नहीं पूरी सरकार ने अधिकारियों की मदद से चुनाव लड़ा। आखिर में सर्व समाज की ताकत से समाजवादियों की जीत ही हुई। नेताजी के सिद्धांतों पर मतदाताओं ने मुहर लगा दी है। लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि देकर इतिहास रचा है। मतदाताओं ने साबित कर दिया है कि अन्याय और अत्याचार का विरोध मतदान के माध्यम से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मेरी जीत नेताजी के सिद्धांतों की जीत है। मेरी जीत नेताजी को ही समर्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed