{"_id":"5cbe75debdec22764d270be1","slug":"mainpuri-lok-sabha-election-2019-live-voting-percentage-mainpuri-news-update-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी के मतदाताओं ने कम दिखाया जोश, मतदान प्रतिशत ने बढ़ाई नेताओं की टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी के मतदाताओं ने कम दिखाया जोश, मतदान प्रतिशत ने बढ़ाई नेताओं की टेंशन
Tue, 23 Apr 2019 08:54 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 Apr 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतारें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मयन ऋषि की नगरी मैनपुरी के मत 'वालों' ने इस बार मतदान को लेकर जोश कम दिखाया है। इस बार संसदीय क्षेत्र में 2014 की तुलना में 3.09 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। कम मतदान प्रतिशत ने नेताओं की चिंता बढ़ा दी है।
मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में 57.37 फीसदी मतदान
मैनपुरी- 56.91
भोगांव- 58.03
किशनी- 59.80
करहल- 56.53
जसवंतनगर- 55.60
सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया के दौरान मैनपुरी सीट पर 57.37 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। यहां सिर्फ 55.6 प्रतिशत ही वोट पड़े।
वहीं पांच विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदान किशनी विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। यहां 59.80 प्रतिशत वोट पड़े। बात अगर 2014 के चुनाव की करें तो उस समय 60.46 प्रतिशत मतदान हुआ था।

मुलामय के कुनबे ने सैफई में डाले वोट
मतदान का प्रतिशत कम होने के पीछे कहीं न कहीं मौसम को जिम्मेदार माना जा रहा है। मंगलवार को तेज धूप और गर्मी से मतदाता परेशान रहे। जिले का तापमान 42.26 डिग्री तक जा पहुंचा। कई बूथों पर ईवीएम में खराबी आने से मतदाताओं को लौटते हुए देखा गया।
स्थिति यह रही कि कहीं एक घंटे तो कहीं इससे अधिक समय तक मतदान ईवीएम खराब होने से प्रभावित रहा। मतदान संपन्न होने के साथ सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव समेत 12 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। वहीं मतदान प्रतिशत कम होने से नेताओं की चिंता बढ़ गई है।
जसवंतनगर विधानसभा के सैफई में सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, सांसद तेजप्रताप यादव, अर्पणा यादव सहित सैफई परिवार के अन्य सदस्यों ने मतदान किया। पहली बार ऐसा हुआ है, जब सैफई परिवार के लोग अलग अलग मतदान करने के लिए पहुंचे थे।