फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Jain society put up anti-BJP posters on establishments

मैनपुरी: जैन समाज ने प्रतिष्ठानों पर भाजपा विरोधी पोस्टर लगाए

Sun, 01 Jan 2023 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Jain society put up anti-BJP posters on establishments
मैनपुरी। करहल में जैन समाज की दुकानों के बाहर लगे भाजपा सरकार विरोधी पोस्टर। - फोटो : MAINPURI
करहल (मैनपुरी)। जैन समाज के लोगों ने दुकानों पर भाजपा विरोधी पोस्टर लगाकर विरोध जताया। पोस्टर में लिखा है कि भाजपा सरकार में सम्मेद शिखर को पर्यटक स्थल घोषित करने का सकल दिगंबर जैन समाज विरोध करता है। जो ईश्वर का घर छीनेगा हम उसका घर छीनेंगे। जो सम्मेद शिखर छीनेगा हम उसकी कुर्सी छीनेंगे।
विज्ञापन

जैन समाज द्वारा बाजार में दुकानों के बाहर लगाए गए भाजपा विरोधी पोस्टर चर्चा का विषय बने हैं। जैन समाज भारतीय जनता पार्टी सरकार के फैसले से नाराज है। लोगों का कहना है कि निकाय चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। संजीव कुमार जैन का कहना है कि जैन धर्म का मुकुट कहें या प्राण। सम्मेद शिखर में बदलाव मंजूर नही है। सम्मेद शिखर को पर्यटक स्थल बनाने का जैन समाज विरोध कर रहा है और करता रहेगा।
विज्ञापन

विशाल जैन ने कहा कि सम्मेद शिखर जैन समाज का वह तीर्थ क्षेत्र है, जहां से 24 में से 20 तीर्थंकरों ने तप करके मोक्ष प्राप्त किया था। जैन समाज के गौरव जैन, दीपक जैन, अनिल जैन, सुनील जैन, प्रतीक जैन, राकेश जैन, धरणीधर जैन, बबलू जैन का कहना है कि जैन समाज की नाराजगी भाजपा सरकार को निकाय चुनाव में भारी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारसनाथ झारखंड की सबसे ऊंची पहाड़ी
पारसनाथ झारखंड की सबसे ऊंची पहाड़ी है। जो वन क्षेत्र से घिरी हुई है। पहाड़ी की तलहटी में दर्जनों जैन मंदिर हैं। दो अगस्त 2019 को झारखंड सरकार की सिफारिश के बाद केंद्रीय वन मंत्रालय ने पारसनाथ के एक हिस्से को वन्य जीव अभ्यारण और पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किया है। जैन समाज का मानना है कि क्षेत्र में ईको टूरिज्म और अन्य गैर धार्मिक गतिविधियों की अनुमति देना गलत है। सकल दिगंबर जैन समाज भाजपा सरकार के फैसले का विरोध करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed