फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Half market closed, barricading done

मैनपुरी: आधी मंडी बंद, कराई गई बैरिकेडिंग

Sun, 27 Nov 2022 10:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Half market closed, barricading done
नवीन मंडी में चुनाव को लेकर खाली कराया गया नीलामी चबूतरा। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लोकसभा उपचुनाव के लिए रविवार को आधी मंड बंद कर दी गई। रविवार को केवल इस क्षेत्र में से धान का उठान ही हुआ। इसके साथ ही आधी मंडी की बैरिकेडिंग भी करा दी गई। जल्द ही शेष मंडी भी बंद करा दी जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से मंडी में फोर्स पहुंचना भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

लोकसभा उपचुनाव के लिए नवीन मंडी का अधिग्रहण किया गया है। इसमें चार दिसंबर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी के साथ काम शुरू हो जाएगा। लेकिन जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने 30 नवंबर से ही मंडी पूर्ण रूप से बंद करने के आदेश दिए हैं। इसी को देखते हुए मंडी सचिव नवीन कुमार कोहली ने रविवार को आधी मंडी में व्यापार बंद करा दिया।
विज्ञापन

मंडी समिति कार्यालय से लेकर स्टेडियम की तरफ मंडी में रविवार को केवल धान का उठान ही हुआ। इसके साथ ही इस पूरे क्षेत्र की बैरिकेडिंग भी करा ली गई। नीलामी चबूतरों पर किए गए निर्माण भी ध्वस्त करा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी आधी मंडी में सोमवार को व्यापार होने दिया जाएगा। इसमें 30 नवंबर के बाद कोई व्यापार नहीं होगा। दरअसल दो और तीन दिसंबर से नवीन मंडी में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम पहुंचने का काम शुरू हो जाएगा। ऐसे में मंडी में सुरक्षा की दृष्टि से आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed