फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri crime,STAB,STABBING,AJITGANJ

जमीन के विवाद में पिता-पुत्र को छुरा मारकर किया घायल

Fri, 22 Oct 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
mainpuri crime,STAB,STABBING,AJITGANJ
एलाऊ क्षेत्र में हमले में घायल जिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : MAINPURI
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज में बृहस्पतिवार की रात जमीन के विवाद को लेकर आरोपी ने पिता पुत्र को छुरा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, वहां से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में मुख्य आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त छुरा सहित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज निवासी मुन्ना खां बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे घर के बाहर मौजूद थे। तभी जमीन के बटवारा को लेकर परिवार के भतीजों से विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी लड्डू खां, गब्बर खां, चंदन और साजिद आकर झगड़ा करने लगे। आरोपी लड्डू ने छुरा से मुन्ना खां के पेट पर वार कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब 18 वर्षीय पुत्र नाजिम बचाने आया तो उसे भी छुरा मार दिया। वारदात अंजाम देने के बाद शराब के नशे में धुत मुख्य आरोपी परिजनों के साथ वहां से भाग गया। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी अभय नारायण राय, थानाध्यक्ष सुनील भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल मुन्ना के पुत्र आसिम की तहरीर पर लड्डू खां, गब्बर, चंदन और साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दबिश के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी लड्डू को वारदात में प्रयुक्त छुरा के साथ पकड़ लिया। सीओ सिटी के निर्देशन में टीमें शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहीं हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपियों पर पूर्व में अपहरण आगजनी आदि के मामले भी दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed