फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri By-election 2022 Dimple Yadav targeted BJP in public meetings

Mainpuri Bypolls: डिंपल यादव बोलीं-  जनता के रुख से हार रही भाजपा, अधिकारियों से मांग रही वोट

Tue, 29 Nov 2022 06:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Nov 2022 06:13 PM IST
सार

करहल विधानसभा क्षेत्र के गांवों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता के रुख से हार रही भाजपा, अब अधिकारियों से वोट मांग रही है।

विज्ञापन
Mainpuri By-election 2022 Dimple Yadav targeted BJP in public meetings
डिंपल यादव और अखिलेश यादव - फोटो : Facebook/Dimple Yadav

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी व पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कहा कि मैनपुरी का विकास पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण है। भाजपा को मैनपुरी से सीखना चाहिए कि विकास कैसे किया जाता है। पूर्व सांसद मंगलवार को करहल विधानसभा क्षेत्र के गांवों में नुक्कड़ सभाओं में बोल रही थीं।

विज्ञापन

अधिकारियों से वोट मांग रही भाजपा 

करहल विधानसभा क्षेत्र के गांव ओय, कैरावली, कुचेला, रठेरा, डबरा, नगला मनू, कांकन, लहरा ऐमनीपुर, नगला जंगी की नुक्कड़ सभाओं में उन्होंने कहा कि जनता के रुख से हार रही भाजपा सरकार अब अधिकारियों से वोट मांग रही है। अधिकारी भी ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों को धमका रहे हैं। प्रशासन और पुलिस भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रही है। मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ था, है और रहेगा। उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट की जांच पहले से चल रही है। अब भाजपा के लोग खुलकर सामने आ गए हैं। जब ये डरते हैं तो दूसरों को डराना शुरू कर देते हैं। 

विज्ञापन

 

इतिहास बनाएगा मैनपुरी का मतदाता 

पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने विधानसभा भोगांव के इमायदपुर में डिंपल यादव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैनपुरी का मतदाता इस बार इतिहास बनाएगा। वोट कारों से नहीं मतदाता का दिल जीतने से मिलते हैं। अजय बाबू, राजीव, सुभाष, सोबरन सिंह, अभय सिंह, राकेश सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypolls: सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार, बोले- जिसने खुद फिजिक्स नहीं पढ़ी, वो पेंडुलम सिखा रहे...

अन्याय के खिलाफ हमेशा आगे आए वकील

पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हर अन्याय के खिलाफ वकील हमेशा आगे आए हैं। हर जगह सताए हुए लोगों को न्याय दिलाया है। लोकसभा उपचुनाव में वकील इतिहास बदल देंगे। दीवानी में बार एसोसिएशन के सभागार में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वकीलों के लिए जितना काम सपा सरकार ने किया उतना किसी सरकार ने नहीं किया। नेताजी ने पहल करके वकीलों के लिए चैंबर बनवाए। इस मौके पर अध्यक्ष सौरभ यादव, सचिव संतोष यादव राजू, एएच हाशमी, राजीव दिवाकर, जगदीश सिंह शाक्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed