{"_id":"639765e30c133d6b680ded3a","slug":"mainpuri-a-young-man-returning-home-from-his-in-laws-house-died-in-a-road-accident-mainpuri-news-agr5565745160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: ससुराल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: ससुराल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। जीटी रोड पर गांव खेरिया के पास रविवार की शाम ससुराल से घर लौट रहे कुरावली निवासी बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया, सोमवार को पोस्टमार्टम कराया।
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव खुमानी निवासी सुखवीर सिंह (23) की शादी करीब एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव जरामई निवासी युवती के साथ हुई थी। रविवार को सुखवीर बाइक से ससुराल आया था।
देर शाम वह ससुराल से वापस गांव नगला खुमानी लौट रहा था। बाइक जब थाना क्षेत्र में गांव खेरिया जीटी रोड हाईवे के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।