Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी में 54.37 प्रतिशत हुआ मतदान, जसवंतनगर में सबसे अधिक वोट पड़े
मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले में 1756 पोलिंग बूथ बनाए गए। शाम 6:00 बजे तक मतदान हुआ। सभी पोलिंग बूथों पर वेबकास्टिंग कराई गई। अब आठ दिसंबर को चुनाव परिणाम आएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के तहत सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। कुल 54.37 प्रतिशत वोट पड़े। उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया था। सुबह जहां मतदान की रफ्तार सुस्त रही तो वहीं दिन चढ़ने के साथ मतदान का प्रतिशत बढ़ा। वहीं शाम ढलने के साथ ही एक बार फिर मतदान की रफ्तार धीमी हो गई। मतदान में जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सबसे आगे रहे।
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। मैनपुरी जिले की चार विधानसभा क्षेत्र सदर, भोगांव, किशनी, करहल के अलावा पड़ोसी जनपद इटावा की जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकसभा क्षेत्र के कुल 1608 मतदान केंद्रों पर 54.37 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
सबसे अधिक 58.27 प्रतिशत मतदान जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में हुआ। वहीं सबसे कम मतदान भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 51.20 प्रतिशत हुआ। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चली। सुरक्षा की दृष्टि से मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बल के साथ ही पुलिस, पीएसी व होमगार्ड की तैनाती की गई थी।
इसलिए हुआ उपचुनाव
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद थे। उनके निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई थी। इसी के तहत इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। मुकाबला सपा और भाजपा के बीच रहा। सपा ने मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव को तो वहीं भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा था।
मतदान के आंकड़े
57.37 प्रतिशत मतदान हुआ था 2019 के आम चुनाव में।
60.46 प्रतिशत मतदान हुआ था 2014 के चुनाव में।
इनके बीच है मुख्य मुकाबला
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव
मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा ने मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारा है। डिंपल यादव दो बार कन्नौज से सांसद चुनी जा चुकी हैं। इस बार भी वे मुख्य मुकाबले में शामिल हैं।