फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovered 298 turtles from the mustard farm in mainpuri

Mainpuri News: सरसों के खेत में बोरों में बंद मिले 15 लाख रुपये के 298 जिंदा कछुए, तस्करी की आशंका

Tue, 03 Jan 2023 03:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 03 Jan 2023 03:30 PM IST
सार

सरसों के खेत में 10 बोरे पड़े थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद बोरों को खोला गया। सभी बोरों में 298 जिंदा कछुए थे।  

विज्ञापन
Police recovered 298 turtles from the mustard farm in mainpuri
गांव कोसमा मुसलमीन में पुलिस ने बरामद किए गए कछुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के गांव कोसमा मुसलमीन के ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने रविवार की शाम एक खेत में बोरों में बंद करीब 298 जिंदा कछुआ बरामद किए। संभावना जताई जा रही है कि इन्हें तस्करी के लिए यहां छिपाकर रखा गया था। लेकिन तस्कर इन्हें किसी कारण नहीं ले जा सके। पुलिस अब तस्करों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


घिरोर थाना क्षेत्र के गांव कोसमा मुसलमीन गांव में कुछ ग्रामीण जब खेत की ओर गए तो उन्हें खेत में कुछ आहट सुनाई दी। सरसों के खेत में जाकर देखा कि वहां करीब 10 बोरे डले थे। उन में हलचल हो रही थी, किसी अनहोनी की आशंका से ग्रामीण घबरा गए। लेकिन फिर हिम्मत कर ग्रामीणों ने एक बोरा खोला तो उसमें से जिंदा कछुआ निकले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी तो प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, चौकी इंचार्ज कोसमा अभिमन्यु सिंह के साथ पहुंच गए। सभी बोरों को खोलकर देखा तो उसमें जिंदा कछुआ भरे हुए थे। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि उक्त खेत गांव निवासी जीतू अली का है। पुलिस बरामद सभी बोरों को थाने ले गई और गिनती के दौरान कछुओं की संख्या 298 निकली। थाना पुलिस द्वारा वन विभाग को भी सूचना दी गई। पुलिस बरामदगी को कछुआ तस्करी से जोड़ कर देख रही है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का ही एक व्यक्ति कछुआ तस्करी में लिप्त है, पुलिस उसके बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15 लाख है कछुओं की कीमत

गांव कोसमा मुसलमीन में तस्करी के मकसद से छिपाकर रखे गए 298 कछुआ तस्करों के बेचने से पहले ही पुलिस के हाथ लग गए। कुछ जानकार लोगों का कहना है कि बरामद हुए कछुओं की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपया के आसपास है। कछुआ तस्करी बंगाल आदि स्थानों पर मंहगे दाम में बिक्री करते हैं। वहां कछुआ का मीट से लेकर कवच, नाखून आदि भी विदेश में मंहगे दाम पर बेचे जाते हैं। तंत्र क्रिया आदि में प्रयोग किया जाता है।

आगरा की टीम लेकर जाएगी कछुआ

वन विभाग के उपनिरीक्षक सुशील कुमार तिवारी का कहना है कि कोर्ट से सीवर बनाकर रिलीव कराने का आदेश हो गया है। कीठम झील आगरा से टीम आ रही है, वहीं इन कछुओं को लेकर जाएगी और इन्हें वहां छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed