{"_id":"5f8c84e98ebc3e9ba007ccf8","slug":"mahila-kasganj-news-agr4643110182","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सरकार की प्राथमिकता- डा. मीनाक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सरकार की प्राथमिकता- डा. मीनाक्षी
विज्ञापन
कासगंज के ढोलना थाना का निरीक्षण करतीं नोडल अधिकारी डा. मीनाक्षी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सरकार की प्राथमिकता है। सरकार का लगातार जोर महिलाओं के उत्थान पर लगा है। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि उनके कल्याण की योजनाएं सरकार के द्वारा संचालित हैं। जिनका महिलाएं लाभ उठाएं।
नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव दहेली बुजुर्ग एवं ग्राम पंचायत भाऊपुर के गांव निवऊआ में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी माइने में कमजोर नहीं हैं। महिलाओं को भयभीत होने की जरूरत नहीं हैं। महिलाएं अपने अधिकारों को समझें और जागरूक हों। उत्पीड़न और अपराध को किसी भी दशा में बर्दाश्त न किया जाए। थाने पर भी शिकायत मिलने पर तत्काल समस्या का निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान डीपीआरओ शहनाज अंसारी, उपजिलाधिकारी शिव कुमार सिंह, सीओ गवेंद्र पाल गौतम, खंड विकास अधिकारी सिढ़पुरा सहित तमाम महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
युवाओं से भी किया संवाद, दी कानून की जानकारी
कासगंज। नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी ने कार्यक्रम के दौरान कुछ युवाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे महिलाओं का सम्मान करें। यदि कोई आपराधिक कृत्य किया गया तो कड़ी सजा मिलने के प्रावधान हैं।