{"_id":"5e5412d88ebc3ef3cd180922","slug":"mahila-ka-murder-kasganj-news-agr431088981","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती थी उर्मिला, हत्या के साथ भ्रूण हत्या की बढ़ेगी धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती थी उर्मिला, हत्या के साथ भ्रूण हत्या की बढ़ेगी धारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के गांव थाना दरियावगंज में पति के हाथ मौत का शिकार हुई महिला दो माह की गर्भवती थी। उसकी हत्या मुंह दबाकर की गई थी। सांस घुटने से उसकी मौत हुई। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। पुलिस अब पति के खिलाफ भ्रूण हत्या का मामला भी दर्ज करेगी।
शनिवार रात दरियावगंज निवासी उर्मिला की हत्या उसके पति कुबेर ने कर दी थी। मृतका के पिता रामभरोसे के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट चिकित्सकों ने पुलिस को दे दी। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि महिला की मौत दम घुटने के कारण हुई थी। हत्यारे ने उसका मुंह दबाकर दम घोटकर हत्या की। इसके अलावा एक बड़ा खुलासा भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है कि महिला दो माह की गर्भवती भी थी। पुलिस अब हत्या के इस मामले में धाराएं बढ़ाएगी। पटियाली पुलिस ने हत्यारे की तलाश में सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव सनौठी सहित अन्य स्थानों पर दबिशें दी हैं।
की जाएगी तब्दीली
- हत्या के इस मामले में तब्दीली की जाएगी। पति के खिलाफ भ्रूण हत्या का मामला भी दर्ज किया जाएगा। - शैलेंद्र प्रताप, कोतवाली निरीक्षक, पटियाली।