फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mahashivratri today: Police deployed at temples, entry of heavy vehicles banned

महाशिवरात्रि आज: मंदिरों पर पुलिस तैनात, भारी वाहनों का प्रवेश बंद

Sun, 15 Feb 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri today: Police deployed at temples, entry of heavy vehicles banned
आगरा। शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाएं संभालने के लिए शनिवार रात में ही प्रमुख मंदिरों पर पुलिस तैनात कर दी गई। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सारे कपड़ों में एंटी रोमियो स्क्वॉड रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। सभी प्रमुख सड़कों पर डायवर्जन लागू किया गया है। इस दौरान सभी अनुमति पास निरस्त किए गए हैं। रविवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहने तक डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन


इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन
- दिल्ली हाईवे पर मथुरा और फिरोजाबाद दोनों ओर से आने वाला ट्रैफिक जा सकेगा।

-फिरोजाबाद से ग्वालियर और जयपुर जाने वाले वाहन एनएच-19 पर रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।-अलीगढ़ की ओर से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन खंदौली से मुड़ी चौराहा होकर एत्मादपुर से जाएंगे।
विज्ञापन

-मुड़ी चौराहे से टेड़ी बगिया, रामबाग चौराहा को आने वाले भारी वाहन भी एत्मादपुर व खंदौली होकर जाएंगे।

-ग्वालियर से आने वाले भारी वाहन सैंया-इरादतनगर-शमशाबाद होते हुए इनर रिंग रोड से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।-जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से एनएच-19 होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फतेहाबाद रोड व शमशाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन शहर में नहीं आकर इनर रिंग रोड होकर जाएंगे।-फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहन पथौली नहर से रुनकता होकर जाएंगे।

- अमरपुरा चौराहा से कोई भी भारी वाहन बोदला और अवधपुरी 100 फुटा रोड की ओर नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed