फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mahashivratri 2019 celebrations in mathura vrindavan

कान्हा की नगरी में घर-घर पूजे गए भगवान भोलेनाथ, मंदिरों में जलाभिषेक को लगी कतार

Mon, 04 Mar 2019 06:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Mar 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
mahashivratri 2019 celebrations in mathura vrindavan
भूतेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक करते भक्त
कान्हा की नगरी में सोमवार को महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना घर-घर की गई। शिवालयों में सुबह से ही कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। हर तरफ भगवान के जयकारे गूंजते रहे। शिवभक्तों ने व्रत रखकर भगवान शिव से परिवार की मंगलकामना की। इस महापर्व को लेकर शिव मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया।
विज्ञापन


मथुरा में भोर से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। शहर कोतवाल के नाम से विख्यात भूतेश्वर महादेव मंदिर, रंगेश्वर महादेव मंदिर, गोकरणनाथ मंदिर, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, गल्तेश्वर महादेव मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर, चिंताहरण महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में तड़के ही कांवड़िये पहुंच गए। 
विज्ञापन


भगवान भोले के यह भक्त सोरों, रामघाट, राजघाट और कछला से गंगाजल लेकर आए। भक्तों ने पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। चंदन, इत्र चढ़ाया, वहीं भांग व धतूरा अर्पण कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों में जलाभिषेक का यह क्रम शाम तक जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवविवाहिताओं ने मांगी मनौती

mahashivratri 2019 celebrations in mathura vrindavan
गोपेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक करते भक्त
नवविवाहिताओं और पुत्र प्राप्त करने वाली महिलाएं श्रृंगार कर सिर पर मंगल कलश लेकर बैंड बाजे और परिवारीजनों के साथ शिवालयों में पहुंचीं। यहां उन्होंने भोले बाबा को जल चढ़ाकर मनौती मांगी। इस दौरान शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।

वृंदावन के शिवालयों में भी भक्तों की भीड़ भगवान भोले का जलाभिषेक करने को उमड़ी। वहीं नवविवाहिता व पुत्र रत्न प्राप्ति के बाद महिलाएं गाजे-बाजे व ढोल के साथ मंदिर में जेहर चढ़ाने पहुंचीं। घरों में महिलाओं ने उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना की। शाम को मंदिरों में भव्य आयोजन हुए। 

रात को गोपेश्वर महादेव मंदिर में चार प्रहरों की श्रृंगार आरती में भक्तों भाग लिया। गोविंद घेरा स्थित टालेश्वर मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। रात आठ बजे आनंद बाबा के सानिध्य में 108 दीपकों से विशेष आरती हुई। वहीं कई मंदिरों में रातभर जागरण हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed