{"_id":"5e4c26638ebc3ef26b280ec4","slug":"mahabhisake-mahashivratri-kasganj-news-agr430146518","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहे कांवडिय़े, शिवमय हुई तीर्थनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहे कांवडिय़े, शिवमय हुई तीर्थनगरी
विज्ञापन
कासगंज के सोरों में गुजरती कांवड़ियों की टोली
- फोटो : KASGANJ
सोरों(कासगंज)। तीर्थनगरी में लहरा घाट से लेकर सड़कों तक बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। गंगाजली लेने के लिए कांवड़िए जय भोले नाथ के जयकारों के साथ बढे़ जा रहे हैं। इन दिनों गेरुआ रंग के कपड़ों और कंधों पर सजी कांवड़ देखकर जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आ गया है। भोले की भक्ति में शिव भक्त डूबे हुए हैं। चारों ओर वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। लहरा घाट और तीर्थनगरी सोरों में कांवड़ की साज सज्जा की दुकानें लगी हुईं हैं। मेले की रंगत बढ़ती ही जा रही है। दूसरे प्रांतो से शिवभक्तों का कारवां लहरा घाट पहुंच रहा है। सोरों में कांवड़ की साज सज्जा करने के बाद भोले भक्त लहरा घाट पर भोले भक्त विधि विधान से पूजा कर रहे हैं। लहरा घाट पर भगवान शिव की आराधना के बाद कांवड़ में गंगाजली रख शिवभक्त जलाभिषेक के लिए निकल पड़े हैं।
दुकानदार हुए उत्साहित
कांवड़ मेला जब शुरू हुआ था तो कांवड़ लेने वाले भोले भक्त कम पहुंच रहे थे लेकिन सोमवार दोपहर से निकलीं कांवड़ियों की टोली देख दुकानदार भी उत्साहित हो गए। भरतपुर, धौलपुर, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, करौली आदि स्थानों से कांवड़ियों की टोली पहुंच रही हैं। तीर्थनगरी के चंदन चौक, लहरा घाट, हरि की पौड़ी, कासगंज रोड, अस्पताल तक पूरा बाजार सजा हुआ है।
विज्ञापन
कांवड़ियों की सेवा को आगे आए समाजसेवी
कासगंज। कांवड़ियों की सेवा के लिए समाजसेवी आगे आ रहे हैं। वह भोले भक्तों के लिए खाने पीने, दवा, मालिश आदि के शिविर लगा पुण्य कमा रहे हैं। पचवाला परिवार ने शिविर आयोजित किया। इस शिविर में विहिप के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष प्रमोद जाजू, गौरव जाजू, सौरभ जाजू सहित तमाम अन्य सेवाभावी लोग शामिल रहे।

कासगंज सोरों के कांवड़ मेले में बढ़ी रौनक- फोटो : KASGANJ

कासगंज में गुजरती कांवड़ियों की टोली- फोटो : KASGANJ