फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maha Shivratri 2026: Crowds of devotees gathered at Shiva temples

Maha Shivratri 2026: महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक को उमड़ी भक्तों की भीड़

Sun, 15 Feb 2026 10:19 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 15 Feb 2026 10:19 AM IST
सार

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भव्य सजावट की गई। सुबह से ही दर्शन और पूजा के लिए भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। दिनभर शिवालयों पर भक्तों की कतार लगी रही। भोले की जय-जयकार की गूंज रही। 

विज्ञापन
Maha Shivratri 2026: Crowds of devotees gathered at Shiva temples
शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महाशिवरात्रि के लिए आगरा के शिवालयों में विशेष सजावट की गई है। ऐतिहासिक मंदिरों को व्यापक सफाई, रंग-रोगन के बाद आकर्षक रोशनी और फूल-मालाओं से सजाया गया है। शहर की चारों दिशाओं में स्थित प्राचीन कैलाश महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव, राजेश्वर महादेव और बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को दिनभर तैयारियां चलती रहीं। रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ना शुरू हो गई। शहर के मध्य स्थित रावली महादेव मंदिर और श्रीमन: कामेश्वरनाथ मंदिर में भी बैरिकेडिंग के साथ अन्य इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


कैलाश महादेव मंदिर के महंत राजकुमार गोस्वामी गिरी ने बताया कि शनिवार रात 12 बजे से चार चरणों में रुद्राभिषेक रविवार सुबह तीन बजे तक हुए। सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद दर्शन शुरू और कांवड़ चढ़ाने का क्रम शुरू हुआ। रविवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक चार प्रहर की आरती और अभिषेक की क्रियाएं संपन्न होगी। समापन पर फूलों की होली और विशेष भोग से होलिका उत्सव प्रारंभ होगा।
विज्ञापन


पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के महंत अजय राजौरिया ने बताया कि महाशिवरात्रि पर सूर्योदय के साथ विशेष आरती होगी। मंदिर में भव्य सजावट की गई है। शिव बरात मुख्य आकर्षण होगी। राजेश्वर महादेव मंदिर के महंत अनुज गोस्वामी ने बताया कि रविवार की शाम को भगवान शिव का भव्य डोला निकाला जाएगा और रात में भजन-कीर्तन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर के महंत सुनीलकांत नागर ने बताया कि इस बार शिवरात्रि पर मंदिर परिसर में शिवभक्तों को द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे। शाम को कमला नगर से मंदिर तक भव्य शिव बरात निकाली जाएगी। वहीं श्रीमन:कामेश्वर महादेव मंदिर के महंत योगेश पुरी ने बताया कि महाशिवरात्रि को बाबा की पांच प्रहर विशेष पूजा अर्चना होगी। सुबह बाबा की भव्य बरात निकाली जाएगी। बाबा दूल्हे के रूप में भक्तों को दर्शन देंगे। वहीं अंतिम प्रहर में श्रद्धालु अबीर गुलाल से बाबा के संग होली उत्सव का आनंद लेंगे। सभी मंदिरों में रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और विशेष आरतियों से वातावरण भक्तिमय रहेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed