फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maha Aarti of Yamuna Maiya was organized in Agra

ताज महोत्सव: यमुना मैया की महाआरती में पहुंचे विदेशी सैलानी, भजनों पर झूमे; हनुमान चालीसा और गोविंद भजन गाए

Thu, 22 Feb 2024 08:20 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Feb 2024 08:20 AM IST
सार

ताज महोत्सव के दौरान आयोजित की जा रही यमुना मैया की महाआरती में विदेशी सैलानी पहुंचे। वह भजनों पर जमकर झूमे। हनुमान चालीसा और गोविंद भजन भी गाए। 

विज्ञापन
Maha Aarti of Yamuna Maiya was organized in Agra
यमुना मैया की महाआरती करते विदेशी सैलानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना मैया की महाआरती का आयोजन किया गया। घंटे और घड़ियाल के साथ आरती की थाल, यमुना तट पर मंच सजा है। इस पर बनारस के पुरोहितों ने भव्य महाआरती की। जब-जब आरती की थाल ऊपर उठती, श्रद्धालुओं के सिर भी गर्व की अनुभूति से उठ जाते। इस दौरान विदेशी पर्यटक भी भगवान के जयकारे लगाते नजर आए। 

विज्ञापन


मौका था ताज महोत्सव का और स्थान एत्माद्दौला व्यू पॉइंट। यहां पर नगर निगम की ओर से यमुना की महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। काशी और हरिद्वार में गंगा आरती की तर्ज पर यमुना महाआरती के 11 दिवसीय आयोजन में नगर निगम काशी के पुरोहितों से परंपरागत अंदाज में महाआरती करा रहा है। बुधवार शाम को श्लोकों और घंटे-घड़ियालों की गूंज ने माहौल में दिव्यता घोल दी। 

विज्ञापन

हनुमान चालीसा और गोविंद भजन का पाठ का आयोजन

इस दौरान एत्माद्दौला स्मारक देखकर लौट रहे विदेशी सैलानी भी घंटे-घड़ियाल की आवाज सुनकर आरती स्थल पर आ गए। उन्होंने खुद यमुना आरती की। आरती के बाद सैलानी ब्रज भाषा के भजनों पर ठुमकते रहे। उन्होंने श्रीकृष्णा के जयकारे भी लगाए। आरती के बाद हनुमान चालीसा और गोविंद भजन का पाठ किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना को पुनर्जीवित करने का लिया संकल्प

महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने भी आरती की। उन्होंने बताया कि ताज महोत्सव के दौरान 27 फरवरी तक नगर निगम की ओर से एत्माद्दौला व्यू पॉइंट पर हर शाम महाआरती होगी। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय ने यमुना के खोए हुए गौरव को पुनर्स्थापित करने और यमुना नदी को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed