फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   magnificent decorations in churches for Christmas

Christmas : रोशन हुए गिरजाघर...घरों में गूंज रहीं कैरोल की मधुर धुनें, क्रिसमस पर ये झांकियां करेंगी आकर्षित

Tue, 23 Dec 2025 11:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 23 Dec 2025 11:37 PM IST
सार

प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के लिए गिरजाघरों से लेकर घरों तक में भव्य सजावट की गई है। मसीह समाज के लोगों के घरों में कैरोल की धुन गूंज रहीं हैं। हर ओर उत्साह का माहाैल है।

विज्ञापन
magnificent decorations in churches for Christmas
क्रिसमस पर की गई भव्य सजावट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यीशु मसीह के जन्मोत्सव पर शहर के गिरजाघरों में उल्लास का वातावरण है। चर्चों से लेकर मसीही समाज के घरों में प्रभु यीशु के आगमन की तैयारी तेजी से चल रही है। घर-घर कैरोल की मधुर धुनें गूंज रही हैं और रंग-बिरंगी रोशनी में सजे क्रिसमस ट्री, पेड़-पौधे व तारे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, वहीं चरनी झांकी लोगों को लुभा रही है।
विज्ञापन


24 दिसंबर रात को घड़ी में 12 बजते ही यीशु मसीह का जन्म होगा। प्रभु के आगमन पर गिरजाघरों और पादरी टोला सहित अन्य ईसाई मोहल्लों में सतरंगी विद्युत सजावट की गई है। सेंट पीटर्स, सेंट मेरी, सेंट जॉर्ज कैथेड्रल, सेंट पॉल चर्च आदि के प्रवेश द्वार और प्रार्थना स्थलों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। सेंट पीटर्स चर्च परिसर में प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी झांकियां बनाई गई है।
विज्ञापन


15 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लॉज और यीशु मसीह के जन्म की चरनी सहित आधा दर्जन झांकियां लोगों को आकर्षित करेंगी। शाम ढलते ही कैरोल गान की मधुर धुन से वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण नजर आता है। प्रभु के आगमन पर एक दिसंबर से प्रतिदिन गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना प्रारंभ हो गईं है। कई चर्चों में कैरोल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं और मध्यरात्रि मिस्सा बलिदान पूजा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed