फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Magistrate's investigation in Jeetu encounter completed, police gets clean chit

Jeetu Encounter: हाथरस का कुख्यात जीतू कैसे हुआ ढेर,  मजिस्ट्रेटी जांच पूरी...पुलिस को मिल गई क्लीनचिट

Tue, 22 Jul 2025 12:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 22 Jul 2025 12:29 PM IST
सार

मैनपुरी में एक लाख के इनामी हाथरस के कुख्यात अपराधी जीतू उर्फ जितेंद्र ठाकुर को एसटीएफ आगरा और मैनपुरी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इस एनकाउंटर पर सवाल खड़े हुए, तो मजिस्ट्रेटी जांच कराई गई। इस जांच में पुलिस को क्लीनचिट मिल गई है। 
 

विज्ञापन
Magistrate's investigation in Jeetu encounter completed, police gets clean chit
Jitu Encounter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के कुख्यात अपराधी एक लाख रुपये के इनामी जीतू उर्फ जीतेंद्र के 29 अप्रैल को हुए एनकाउंटर की मजिस्ट्रेटी जांच एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा ने पूरी कर ली है। उन्होंने बयानों व साक्ष्यों के अभाव व मौके की परिस्थिति को देखते हुए पुलिस की कार्रवाई को सही पाया है। मजिस्ट्रेट रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है। अब पुलिस एनकाउंटर स्थल से लिए गए मिट्टी व अन्य साक्ष्यों के सैंपल की आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है। वहां से रिपोर्ट आते ही जीतू के खिलाफ हाथरस, मैनपुरी व अन्य जिलों में दर्ज मुकदमों में फौती (मृत्यु संबंधी) रिपोर्ट दाखिल करेगी, जिससे की उसके खिलाफ प्रचलित सभी मुकदमे हमेशा के लिए बंद हो सकें।
विज्ञापन


एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा ने बताया कि उन्होंने एनकाउंटर के संबंध में पुलिस, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर आदि के बयान लिए। वहीं, मृत जीतू के सगे संबंधियों को भी बयान देने के लिए कहा था। मगर, उसके परिजन व सगे संबंधियों ने एनकाउंटर पर सवाल खड़ा करते हुए कोई बयान नहीं दिया है। सभी साक्ष्यों और बयानों का आंकलन करने के बाद पुलिस कार्रवाई को सही पाते हुए मजिस्ट्रेटी जांच रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को सौंप दी गई है। 
विज्ञापन


29 अप्रैल को एलाऊ थाना क्षेत्र की तारापुर कट पुलिया पर थाना पुलिस व एसटीएफ आगरा यूनिट की टीम से बदमाश जीतू की मुठभेड़ हुई थी। इसमें वह मारा गया था। बता दें कि जीतू ने जून 2024 में हाथरस के राशन डीलर योगेश उपाध्याय की हत्या को अंजाम दिया था। इसी हत्या में वह फरार चल रहा था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। 29 अप्रैल की सुबह वह मैनपुरी के रास्ते कन्नौज में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा था। तभी एसटीएफ आगरा और एलाऊ थाना पुलिस को उसके संबंध में सूचना मिल गई थी और घेराबंदी पर हुई मुठभेड़ में वह मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed