फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   magistrate will be deployed in taj mahal on friday

शुक्रवार को ताजमहल पर अवैध एंट्री रोकने के लिए प्रशासन ने उठाया ये कदम

Thu, 25 Jan 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 25 Jan 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
magistrate will be deployed in taj mahal on friday
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर हर शुक्रवार को तीनों गेटों पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। प्रशासन ने यह कदम उन शिकायतों के आधार पर उठाया है, जिनमें कहा जा रहा है कि ताजमहल पर शुक्रवार की नमाज की आड़ में स्थानीय लोगों को अलावा बाहरी लोगों को भी प्रवेश कराया जाता है। अब स्थानीय व्यक्तियों की पहचान के बाद ही ताजमहल में प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल हर शुक्रवार को ताजमहल बंद रखा जाता है। इस दिन केवल नमाजियों को ही ताजमहल प्रवेश दिया जाता है। ऐसी शिकायतें मिल रही हैं, वहां तैनात कर्मचारियों की मिलीभगत से नामाजियों के अतिरिक्त अन्य बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाता है। 
विज्ञापन


इससे ताजमहल की सुरक्षा की खतरा हो सकता है। इन हालातों को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव दयाल ने ताजमहल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां नमाज के वक्त मजिस्ट्रेट तैनात करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि अब प्रत्येक शुक्रवार को तीनों गेटों पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। फिलहाल ताजमहल के पूर्वी गेट पर सराह असहर (नायब तहसीलदार, तहसील सदर मोबाइल नंबर 9454417688), पश्चिमी गेट पर विनीता सिंह (अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ मोबाइल नंबर 9454419028) की तैनाती होगी। 

ताजमहल के दक्षिणी गेट पर सुरेंद्र सिंह (अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम मोबाइल नंबर 9454417662) तैनात रहेंगे। ताजमहल में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मान्य पहचान पत्र देखने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed