फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   magazines and cartridges stolen from army truck in Firozabad

यूपी: फिरोजाबाद में सेना के ट्रक से नौ मैगजीन और 180 कारतूस चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 09 Feb 2021 02:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Feb 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
magazines and cartridges stolen from army truck in Firozabad
थाना नारखी, फिरोजाबाद - फोटो : twitter/firozabadpolice

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सेना के ट्रक से कारतूस, बैग व अन्य सामान चोरी हो गया। शिलांग से आए सेना के ट्रक में असम रायफल्स के जवान सवार थे। वे दिल्ली जा रहे थे। नारखी क्षेत्र में सिक्सलेन बाईपास जलेसर मार्ग पर चोर सेना के ट्रक से 180 कारतूस और बैग चोरी कर ले गए। कारतूस चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में थाना नारखी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


असम रायफल्स यूनिट के जवान अवधेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिहार के नालंदा निवासी जवान अवधेश कुमार ने बताया कि वह अन्य फौजियों के साथ शिलांग से दिल्ली जा रहे थे। सिक्सलेन बाईपास पर थाना नारखी क्षेत्र में रविवार रात को जलेसर मार्ग ओवरब्रिज पर सेना का ट्रक खराब हो गया। जवान उसकी मरम्मत करने लगे। 
विज्ञापन


इसी दौरान ट्रक में रखी नौ मैगजीन, 180 कारतूस, डीजी (डायरेक्टर जनरल) का एक थैला, नायब सूबेदार रुद्रराय का एक बैग, ड्राइवर ताज का सैमसंग का टैबलेट चोरी हो गया। इसकी जानकारी होने पर फौजियों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना 112 पर देने के साथ ही थाना नारखी पुलिस को दी। थाना नारखी पुलिस ने अवधेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सेना के ट्रक से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस थे। गनीमत रही कि चोर हथियार चोरी नहीं कर पाए। घटना के संबंध में थाना प्रभारी नारखी केके तिवारी का कहना है कि असम रायफल्स के जवान शिलांग से दिल्ली जा रहे थे। जलेसर रोड सिक्सलेन बाईपास पर ट्रक से 180 कारतूस सहित अन्य सामान चोरी हो गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed