फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Magadh Express AC Close From Delhi Railway passengers furore in Tundla

प्रचंड गर्मी में मगध एक्सप्रेस का एसी बंद, रेल यात्रियों ने किया जोरदार हंगामा

Mon, 03 Jun 2019 06:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 Jun 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
Magadh Express AC Close From Delhi Railway passengers furore in Tundla
डेमो - फोटो : डेमो
टूंडला में रविवार रात्रि मगध एक्सप्रेस के कुछ कोचों में एसी न चलने पर यात्रियों का पारा चढ़ गया। शिकायत के बावजूद एसी सही न होने पर टूंडला स्टेशन से यात्रियों ने ट्रेन को आगे नहीं चलने दिया। 
विज्ञापन


यात्रियों ने बार-बार चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं यात्रियों ने टीटीई व रेल चालक से भी अभद्रता कर दी। जानकारी मिलने पर डीटीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गये। करीब दो घंटे बाद यात्रियों को किसी तरह समझाकर ट्रेन को चलाया गया। 
विज्ञापन



नई दिल्ली से चलकर इस्लामपुर जाने वाली 12402 मगध एक्सप्रेस रविवार सायं आठ बजे करीब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चली थी। ट्रेन चलने के बाद भी कुछ कोचों के एसी नहीं चले तो रेलयात्रियों ने इसकी जानकारी कोच कंटेक्टर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब कंडेक्टर ने ट्रेन में चलने वाले टीएक्सआर विभाग को जानकरी दी, किंतु एसी सही नहीं हो सके। तब यात्रियों ने नराजगी जतायी तो उन्हें अलीगढ़ और फिर ट्रेन के अलीगढ़ से चलने पर टूंडला स्टेशन पर सही कराने का आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही टीटीई यात्रियों के रुख को देख लापता हो गया।

रात्रि 11.45 बजे करीब ट्रेन टूंडला स्टेशन पर पहुंचकर बिना एसी सही हुए ही चली तो यात्रियों में आक्रोश छा गया। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। रेल चालक ने कई बार ट्रेन को चलाने का प्रयास किया, लेकिन यात्रियों ने ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया। 

इस बीच यात्रियों को समझाने कास प्रयास कर रहे रेल चालक के साथ यात्रियों ने अभद्रता कर दी। सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ के अलावा डीटीएम समर्थ गुप्ता व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गये।

अधिकारियों के समझाने और संदेश भेजकर कानपुर स्टेशन पर एसी सही कराने के आश्वासन पर ही यात्री माने। इस दौरान करीब 1.50 बजे तक ट्रेन टूंडला रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। सिग्नल पार होने से कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। 
 

यात्रियों के आक्रोश को देख टीटीई अपना कोट उतारकर शौचालय में घुस गया। इससे यात्रियों में और भी आक्रोश फैल गया। यात्रियों ने टीटीई का ब्रीफकेस अपने कब्जे में ले लिया। टूंडला पहुंचने पर रेलवे पुलिस ने कोच कंडेक्टर धर्मवीर को बाहर निकाला और उसका ब्रीफकेस वापस दिलवाया।

अमर सिंह, स्टेशन अधीक्षक, टूंडला का कहना है कि मगध एक्सप्रेस के दो एसी कोच दिल्ली से ही खराब थे। उन्हें वहीं सही कराने चाहिए था। आक्रोशित यात्री किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। ऐसे में टूंडला से एसी फिटर आदि स्टाफ को ट्रेन के साथ भेजकर रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed