फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maa Annapurna Toli's stoppage place may change

बदल सकता है मां अन्नपूर्णा टोली का ठहराव स्थल

Sun, 07 Nov 2021 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Maa Annapurna Toli's stoppage place may change
सोरोंजी (कासगंज)। कनाडा से लाई जा रही मां अन्नपूर्णा की मूर्ति की शोभायात्रा की टोली का ठहराव स्थल अभी बदल सकता है। अब तक सीताराम मंदिर संभावित स्थल था, लेकिन परिस्थितियों में बदलाव होने की संभावना है। अन्य स्थान का भी चयन किया जा रहा है। यात्रा के संयोजक ने नए प्रस्तावित स्थलों का भी चयन होने की बात कही है।
विज्ञापन

शोभायात्रा 11 नवंबर को दिल्ली से चलकर गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस होती हुई सूूकरक्षेत्र पहुंचेगी। यहां विश्राम के बाद यात्रा आगे के प्रस्थान के लिए 12 नवंबर को रवाना होगी। अब तक इस यात्रा का ठहराव प्राचीन मंदिर सीतारामजी में होना था, लेकिन अफसरों ने इस स्थान को यात्रा के ठहराव के लिए अनुपयुक्त बताया है। क्योंकि एक तो यह मंदिर ऊंचाई पर है दूसरे इसका प्रवेश द्वार काफी छोटा है।
विज्ञापन

माना जा रहा है जिससे इसमें रथ प्रवेश नहीं कर पाएगा जिसमें मूर्ती रखा जाना प्रस्तावित है। यह भी स्पष्ट हुआ है कि मूर्ति रथ से नीचे उतारकर नहीं रखी जाएगी। इधर अभी तक प्रशासन को रूट चार्ट नहीं मिला है और यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि शोभायात्रा टोली में कितने लोग शामिल हैं। इस यात्रा के नोडल अधिकारी मेरठ कमिश्नर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्नपूर्णा यात्रा के जिला संयोजक रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि सोमवार को अन्नपूर्णा यात्रा के केंद्रीय संयोजक के साथ वर्चुअल मीटिंग में यात्रा की संपूर्ण रूपरेखा तय होगी। तभी पता चलेगा कि यात्रा का रूट चार्ट क्या रहेगा, कितने लोग यात्रा के साथ आएंगे और सूकरक्षेत्र में यात्रा का कहां ठहराव होगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के ठहराव के लिए लहरा रोड स्थित प्राचीन मंदिर शक्तिपीठ बटुकनाथ व हरि की पौड़ी किनारे पर्यटक केंद्र का प्रस्ताव दिया है।
यात्रा का रूटचार्ट अभी नहीं मिला है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। रूट चार्ट मिलेगा उसी के आधार पर पुलिस की पिकेट लगाई जाएंगी। दीपकुमार पंत, सीओ सिटी

प्रशासनिक तैयारियां चल रही हैं। जिलाधिकारी के निर्देशन में सोरोंजी में यात्रा के ठहराव की व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। जल्द ही स्थान का चयन कर लिया जाएगा। अजय कुमार, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed