{"_id":"5fbea2c88ebc3e9bd3572764","slug":"m-l-c-election-mainpuri-news-agr4694172152","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव के लिए पहुंचे मतपत्र, डबल लॉक में रखवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव के लिए पहुंचे मतपत्र, डबल लॉक में रखवाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। खंड शिक्षक और खंड स्नातक एमएलसी निर्वाचन की उलटी गिनती शुरू हो गई है। अब मतदान में एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। इसी के चलते बुधवार को देर शाम आगरा से मतपत्र मैनपुरी पहुंचे। अधिकारियों की निगरानी में इन्हें कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रखवाया गया है।
एक दिसंबर को खंड शिक्षक और खंड स्नातक एमएलसी निर्वाचन के लिए मतदान होना है। जिले में कुल 36 बूथों पर दोनों पदों के लिए मतदान होगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां जारी हैं। बुधवार को आगरा से मतदान के लिए मतपत्र भी देर रात मैनपुुरी पहुंच गए।
स्नातक निर्वाचन के लिए सफेद और शिक्षक निर्वाचन के लिए गुलाबी रंग के मत पत्र प्राप्त हुए हैं। इन पर बैंगनी रंग की कलम से वरीयता क्रम लिखा जाएगा। मतपत्रों को उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में कोषागार स्थित डबल लॉक में सुरक्षित रखवाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से कोषागार के बाहर गारद भी तैनात की गई है।
विज्ञापन
30 नवंबर को होगा वितरण
जिले में एक दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए 30 नवंबर की शाम को कलक्ट्रेट के पास स्थित शिवमंगल सिंह क्लब से मतदान टीमों को रवाना किया जाएगा। तभी उन्हें कोषागार में सुरक्षित रखे मतपत्रों का वितरण किया जाएगा।
एमएलसी चुनाव के लिए आगरा से मतपत्र देर रात प्राप्त हो गए हैं। इन्हें कोषागार स्थित डबल लॉक में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया गया है।
फूलचंद्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी।