फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lucknow-Agra Expressway to be toll-free on Diwali

Agra News: टोल फ्री हुआ लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे, निकल गए हजारों वाहन, जानिए क्या रही वजह

Sun, 19 Oct 2025 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Lucknow-Agra Expressway to be toll-free on Diwali
हाईवे पर जाम
आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के फतेहाबाद स्थित टोल प्लाजा के 21 कर्मचारी दीपावली का बोनस न मिलने पर हड़ताल करते हुए धरने पर बैठ गए। इससे शनिवार रात 12 बजे से टोल प्लाजा फ्री हो गया। वाहन बिना टोल दिए ही हजारों वाहन निकल गए।
विज्ञापन

श्रीसाईं व दातार कंपनी के कर्मचारी शनिवार रात टोल प्लाजा के बूम खोलकर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी द्वारा दो-तीन दिन से कहा जा रहा है कि बोनस का पैसा आपके खाते में आ जाएगा, लेकिन अभी तक पैसा नहीं दिया गया। मांगे पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और टोल प्लाजा से वाहन गुजरते रहे। धरना प्रदर्शन करने वालों में मिंटू सिंह धाकरे, रामकुमार केशव सिंह गुर्जर, शिवकुमार, सचिन गोस्वामी, दिलीप पांडे, अतुल आदि रहे। दातार कंपनी के जनरल मैनेजर संजय सिक्का ने कहा कि हड़ताल खत्म कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
यमुना एक्सप्रेस-वे से गुजरे 45 हजार वाहन

खंदौली। यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की संख्या सामान्य से कई गुना अधिक रही। एक दिन में 18 से 20 हजार गुजरने वाले वाहनों की संख्या शनिवार को बढ़कर करीब 45 हजार हो गई। टोल प्रशासन ने टोल प्लाज की सभी 24 टोल लाइनें खोल दीं। इसके बाद भी ट्रैफिक पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका। टोल प्रभारी तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि सामान्य दिनों में 16 लाइनें खोली जाती हैं। त्योहार को देखते हुए सभी 24 लाइनों को खोल दिया है। संवाद
-----
फतेहाबाद टोल प्लाजा पर भी लंबा जाम
फतेहाबाद। टोल पर वाहनों की एक किलोमीटर लंबी कतार लगी। यात्रियों को निकलने में परेशानी का समाना करना पड़ा। उन्हें दो मिनट के रास्ते को तय करने में 10 से पंद्रह मिनट लगे। जाम में जूझना पड़ा। टोल प्रबंधन को यातायात व्यवस्था सही करने के लिए टोल की इमरजेंसी लाइनों को खोलना पड़ा। संवाद

--------
रहनकलां टोल से गुजरे 25 हजार वाहन
कुबेरपुर। शनिवार को रहनकलां टोल प्लाजा से वाहनों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ। नोएडा-दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों के लिए 16 लाइनें खुली रहीं। टोल इंचार्ज शिववीर सिंह के बताया कि सामान्य दिनों में 24 घंटों में 15 से 16 हजार गुजरते हैं। शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 25 हजार तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed