{"_id":"bd813093720b73286fdf5ab42415b3f1","slug":"lu-made-life-like-hell-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू के थपेड़ों ने किया लाल, तीन दिन में चढ़े पारे ने कर दिया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू के थपेड़ों ने किया लाल, तीन दिन में चढ़े पारे ने कर दिया बेहाल
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 08 May 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठ के महीने में सूरज के तेवर लोगों को डराने लगे हैं। बुधवार को लू के थपेड़ों ने लोगों को लाल कर दिया। सुबह से ही बेहद गर्म हवाओं ने दिन भर लोगों को बेहाल किया। दोपहर में स्कूली बच्चे आटो-वैन में ठसाठस भरकर घर पहुंचे तो अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूलों की छुट्टी 12 बजे तक करने की मांग उठाई।
बुधवार को 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लू चली। सौराष्ट्र और राजस्थान से गर्म हवाओं का रुख पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजर जाने के बाद गर्म हवाओं का प्रकोप करीब तीन दिन तक बना रह सकता है। लू के थपेड़ों से बेहाल हुए लोगों ने जहां छांव मिली, वहीं कुछ पल बिताए। शहर के स्मारकों पर तो दोपहर में सन्नाटा रहा। ताजमहल, आगरा किला, अकबर का मकबरा, एत्माद्दौला सहित कई अन्य स्मारकों में दोपहर 12 से 4 बजे तक लोग नजर ही नहीं आए।
तीन दिन झेलना होगा प्रकोप
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक लू के थपेड़े झेलने होंगे। वेस्टर्न डिस्टरबेंस अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर है। पहाड़ों पर दस्तक देने के बाद ही मैदानी इलाकों में दो से तीन डिग्री का अंतर आएगा। तब तक लू लोगों को बेहाल करती रहेगी।
विज्ञापन
‘डीएम अंकल, जल्दी छुट्टी करा दो’
भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के कुछ स्कूलों ने छूट्टी के समय में तब्दीली की है। 7:25 से 1:30 की जगह सेंट पीटर्स कालेज सहित कुछ स्कूलों ने सुबह 6:45 से 12:30 बजे तक का समय तय किया है। अधिकांश स्कूल अभी भी 1:40 पर छुट्टी कर रहे हैं। बुधवार को भीषण गर्मी में ऑटो में बैठे बच्चों का कहना था कि डीएम अंकल को हमारे स्कूल का टाइम बदलना चाहिए।