फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LPG cylinder catches fire at auto in Agra

VIDEO: सवारियों से भरे ऑटो में LPG सिलिंडर रखकर सुलगा रहे थे सिगरेट, चिंगारी से भड़क उठी आग; बाल-बाल बची जान

Sat, 14 Mar 2026 09:17 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 14 Mar 2026 09:17 PM IST
सार

ऑटो में एक गैस सिलिंडर रखा हुआ था, जिससे गैस लीक हो रही थी। सिगरेट की चिंगारी से अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही चालक और उसके साथियों में अफरातफरी मच गई और सभी बाहर निकल आए। दमकल ने लपटों पर काबू पाया। 

विज्ञापन
LPG cylinder catches fire at auto in Agra
सिलिंडर में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई-रामबाग मार्ग पर शनिवार देर शाम सिगरेट की चिंगारी से सवारियों से भरे ऑटो में भीषण आग लग गई। ऑटो में रखा गैस सिलिंडर लीक हो रहा था, जिससे कुछ ही देर में वाहन आग का गोला बन गया। चालक और उसके साथियों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नुनिहाई-रामबाग मार्ग स्थित शराब के ठेके के सामने एक ऑटो खड़ा था। उसमें चालक समेत चार युवक बैठे सिगरेट पी रहे थे। ऑटो में एक गैस सिलिंडर भी रखा हुआ था, जो लीक हो रहा था। इसी दौरान सिगरेट की चिंगारी से अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही चालक और उसके साथियों में अफरातफरी मच गई और सभी बाहर निकल आए।
विज्ञापन


 

उन्होंने तुरंत सिलिंडर को ऑटो से खींचकर बाहर निकाल दिया। तब तक ऑटो पूरी तरह आग की चपेट में आ चुका था। गनीमत रही कि सिलेंडर नहीं फटा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना के बाद चालक और उसके साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि समय रहते सिलिंडर को ऑटो से बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed