फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lover lost in front of his girlfriend's stubbornness step of girl shocked take this decision

UP: प्रेमिका की जिद के आगे हारा प्रेमी...पीछा छुड़ाने चला था, युवती के इस कदम ने उड़ाए होश, लेना पड़ा ये फैसला

Thu, 05 Sep 2024 05:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 05:58 PM IST
सार

दो साल से जिसके संग शादी के सपने संजोए बैठी थी, वो प्रेमी शादी का नाम सुनते ही पीछा छुड़ाने की साजिश में जुट गया। लेकिन प्रेमिका ने भी फिर ऐसा कदम उठाया कि उसके होश उड़ गए। अब वो शादी करने के लिए तैयार हो गया है। 
 

विज्ञापन
lover lost in front of his girlfriend's stubbornness step of girl shocked take this decision
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक युवक ने युवती को शादी करने का झांसा देकर उसका दो साल तक शारीरिक उत्पीड़न किया। शादी का दबाव बनाने पर युवक घर छोड़कर भाग निकला। युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


 

शहर के एक मोहल्ले का रहने वाले युवक की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए अछल्दा की रहने वाली एक युवती से हो गई। दोनों के बीच बातचीत का दौर शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों में प्रेम संबंध हो गए। प्रेमिका अछल्दा से अपना घर छोड़कर अपने प्रेमी के पास शिकोहाबाद आ गई। वह बीते दो वर्षों से अपने प्रेमी के साथ ही रहती है। उसका प्रेमी एक दूध की डेयरी पर रहकर अपनी प्रेमिका भरण-पोषण कर रहा था। आरोप है कि इस बीच शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका ने प्रेमी से शादी की बात कही, तो वह हर बार टालमटोल कर देता था। बृहस्पतिवार रात जब प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया, तो वह भड़क गया। वह अपनी प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए घर से भाग निकला। प्रेमिका ने प्रेमी का पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। दोनों के बीच सड़क पर ही विवाद होने लगा। लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया और अपने साथ थाने ले आई। पुलिस ने पूरा मामला जानने के बाद आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं। दोनों के बीच सुलाहनामा की बात चल रही है। युवक को समझाया गया है, वह भी शादी करने के लिए तैयार हो गया है। युवक के परिजन को बुलाया गया है। परिजन के आने तक युवक को थाने में रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed