{"_id":"670357e6237da8bffa065a78","slug":"lover-filed-petition-in-court-to-register-murder-case-against-girlfriend-father-and-others-in-agra-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पिता ने बेटी को मार डाला... प्रेमी ने कोर्ट में दी अर्जी; केस दर्ज कर विवेचना के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पिता ने बेटी को मार डाला... प्रेमी ने कोर्ट में दी अर्जी; केस दर्ज कर विवेचना के आदेश
Mon, 07 Oct 2024 09:09 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Oct 2024 09:09 AM IST
सार
प्रेमी ने कोर्ट में तहरीर दी। कहा पिता ने बेटी को मार डाला। कोर्ट ने केस दर्ज करके विवेचना करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : ANI
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रेमिका की मौत से आहत प्रेमी ने उसके पिता व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराने के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र दिया। सीजेएम ने इस पर विचार करते हुए ट्रांस यमुना थानाध्यक्ष को केस दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए।
विज्ञापन
शाहगंज थानाक्षेत्र के एचआरसी होरीजन कॉलोनी निवासी रामराजा ने अदालत में प्रार्थनापत्र दिया। लिखा कि दयालबाग से पीएचडी कर रही छात्रा से उनके प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे। परिजन को पता चलने पर दोनों ने शादी का प्रस्ताव रखा। पर, प्रेमिका के पिता व अन्य परिजन मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
बंधक बनाकर प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय कर दी। विरोध करने पर षड्यंत्र के तहत उसके पिता व अन्य ने प्रेमिका की हत्या कर दी। पता चलने पर वह मौके पर पहुंचा तो मारपीट कर उसे बंधक बनाया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
विज्ञापन