फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loved ones did Begana, got love from others

अपनों ने किया बेगाना, गैरों से मिला प्यार और आशियाना

Tue, 05 Oct 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Loved ones did Begana, got love from others
इलाहबांस। एक मां ने दुधमुंही बच्ची को झाड़ियों में फेंककर ममता को शर्मसार कर दिया। जिन अपनों ने उसे जन्म दिया उन्होंने उसे दुनिया में आते ही बेगाना कर दिय्रा। गैरों ने न केवल उसे अपनाया बल्कि प्यार और आशियाना भी दिया।
विज्ञापन

मामला थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रंपुरा का है। मंगलवार को सुबह गांव निवासी शिवनाथ सिंह खेतों की ओर जा रहे थे तालाब के किनारे झाड़ियों में उन्हें बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। देखा तो नवजात बच्ची कीचड़ में लिपटी मिली। उन्होंने इसकी जानकारी पत्नी विनीता को दी। गांव के लोग भी बच्ची को देखने के लिए जमा हो गए। बच्ची किसकी है ये जानकारी नहीं हो सकी। शिवनाथ और विनीता ने बच्ची को अपने पास रख लिया।
विज्ञापन

शिवनाथ पर नहीं है संतान
शिवनाथ के कोई संतान नहीं है। कुछ साल पहले उनके 17 साल के बेटे की बीमारी से मौत हो गई थी। दंपती सहित पूरा परिवार बेटी के आने से खुश है।
----
बच्चे के लिए की थीं दो शादियां
शिवनाथ सिंह ने बेटे की मौत के बाद जब पत्नी से दूसरी संतान नहीं हुई तो दूसरी शादी की, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दूसरी पत्नी से भी संतान न होने पर शिवनाथ ने दोनों पत्नियों से संतान होने की उम्मीद छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed