फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   love jihad case people protest after girl kidnapping in agra

आगरा: युवती के अपहरण के बाद हंगामा, दहशत में आए व्यापारी, शाहगंज बाजार हुआ बंद

Thu, 28 Jan 2021 02:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Jan 2021 02:39 PM IST
विज्ञापन
love jihad case people protest after girl kidnapping in agra
आगरा: रूई की मंडी चौराहे पर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र की युवती के बुधवार रात को अपहरण की घटना के बाद गुरुवार दोपहर को हंगामा हो गया। परिजनों ने मोहल्ले के सलमान नामक युवक पर आरोप लगाया। जानकारी पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आ गए। वह परिजनों के साथ रूई की मंडी चौराहे पर धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन


धरना प्रदर्शन और हंगामा होने से बाजार में अफरातफरी मच गई। बाजार की दुकानों के शटर गिर गए। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष गौरव राजावत ने 24 घंटे में युवती की बरामदगी की मांग की। बाद में एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के आश्वासन पर एक घंटे बाद धरने से हटे। तब बाजार खुल सका। 
विज्ञापन


थाना शाहगंज क्षेत्र की युवती बुधवार रात को घर से लापता हो गई। परिजनों को गुरुवार सुबह सवा चार बजे पता चला। परिजनों ने पुलिस पर पांच घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। दोपहर दो बजे भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आ गए। वह परिजनों के साथ रूई की मंडी चौराहे पर धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष गौरव राजावत का कहना था कि पहले भी युवतियों को दूसरे समुदाय के युवक अपहरण करके ले जा चुके हैं। उन्होंने 24 घंटे में युवती की बरामदगी की मांग की। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव के मुताबिक, युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 24 साल की है। वह रात में एक बजे सोये थे। 

इसके बाद सुबह चार बजे जागे तो बेटी घर में नहीं थी। आसपास देखा, लेकिन वो नहीं मिली। इस पर थाने आकर तहरीर दी। सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसके घर पर दबिश दी गई, लेकिन घर में ताला लगा मिला। अब आरोपी के परिजनों और रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

आरोप : पुलिस बोली, नंबर ले जाओ, बेटी की जानकारी मिले तो बता देना
युवती के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी सलमान का परिवार 26 जनवरी को घर से चला गया था। मोहल्ले का एक ऑटो चालक उन्हें फोर्ट स्टेशन छोड़कर आया था। इसके बाद सलमान उनकी बेटी को ले गया। इसकी पहले से प्लानिंग कर रखी थी। वह सुबह तकरीबन पांच बजे रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गए। 

पुलिस को जानकारी दी गई। मगर, पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पुलिस ने कह दिया कि थाने का नंबर ले जाओ। बेटी की सूचना मिले तो उन्हें फोन कर दें। वह जाकर उसे बरामद कर लेंगे। दस बजे तक चक्कर काटते रहे। बाद में उनकी तहरीर ली गई। हालांकि थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि सुबह दस बजे तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। 

हंगामा : बाजार में मच गई अफरातफरी 
शाहगंज बाजार में हंगामा होने पर व्यापारी दहशत में आ गए। दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिराने शुरू कर दिए। कुछ ही देर में सोरो कटरा से लेकर रूई की मंडी तक दुकानें बंद होने लगीं। सीओ लोहामंडी रितेश कुमार सिंह और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंचे। एसपी सिटी के कार्रवाई का आश्वासन देने पर ही धरना समाप्त हो सका। तब कहीं एक घंटे बाद शाहगंज बाजार फिर से खुला। 

अफरातफरी : मिश्रित आबादी वाले इलाके में तनाव, फोर्स तैनात 
युवती जिस मोहल्ले में रहती है, वह मिश्रित आबादी वाला है। हंगामा होने पर जहां बाजार में अफरातफरी मच गई। वहीं मोहल्ले में भी तनाव की स्थिति बन गई। भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। बवाल की आशंका पर आसपास के थानों की फोर्स बुला ली गई। बाद में इलाके में भी पुलिस लगाई गई। हंगामा के चलते रास्ते से निकल रहे लोग भी दहशत में आ गए थे। आवागमन भी रुक गया था। हालांकि पुलिस के आने पर तनाव कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed