{"_id":"6369171bfd440576e902aa22","slug":"love-in-process-of-gender-change-got-married-to-national-female-player","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया में हुआ इश्क, कर ली राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी से शादी, अब मिली बड़ी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया में हुआ इश्क, कर ली राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी से शादी, अब मिली बड़ी खुशी
Mon, 07 Nov 2022 08:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भरतपुर/मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, भरतपुर/मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Nov 2022 08:03 PM IST
सार
वर्ष 2019 में दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उसने लिंग परिवर्तन कराया। यह प्रक्रिया लगभग 3 साल तक चली। इस दौरान उसकी नजदीकियां उस छात्रा से बढ़ गईं, जिसने उसका पूरा ध्यान रखा था। उन दोनों को इश्क हो गया।
विज्ञापन
शादी
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले में लिंग परिवर्तन करा चुके प्रेमी जोड़े की जीवन में बड़ी खुशी आई है। जिले के डीग तहसील के बडेसरा गांव में जन्म लेने वाली बेटी की हरकतें लड़कों जैसी थीं। उसने परिजनों की सहमति से लिंग परिवर्तन कराया। इस प्रक्रिया में उसकी नजदीकियां एक छात्रा से बढ़ गईं। जब वह पूरी तरह पुरुष बन गई, तो छात्रा से प्यार का इजहार किया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
ये छात्रा कबड्डी खेलती है और इसका चयन अब इंटरनेशनल प्रो कबड्डी चैंपियनशिप के लिए हो गया है। इससे घर में खुशियां छा गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये छात्रा कबड्डी खेलती है और इसका चयन अब इंटरनेशनल प्रो कबड्डी चैंपियनशिप के लिए हो गया है। इससे घर में खुशियां छा गई हैं।
2019 में कराया लिंग परिवर्तन
बताया गया है कि लड़की ने वर्ष 2019 में अपने परिजनों की सहमति से लिंग परिवर्तन कराने का निर्णय लिया था। वर्ष 2019 में दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उसने लिंग परिवर्तन कराया। यह प्रक्रिया लगभग 3 साल तक चली। इस दौरान उसकी नजदीकियां उस छात्रा से बढ़ गईं, जिसने उसका पूरा ध्यान रखा था। उन दोनों को इश्क हो गया। प्यार इस कदर गहरा गया कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
हिंदू रीति रिवाज से की शादी
दोनों परिवारों की सहमति से हिंदू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से हुई। अब पत्नी वर्ष 2023 में इंटरनेशनल प्रो कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने दुबई जाएंगी। वहीं लिंग परिवर्तन कर पुरुष बनने वाले पति भी क्रिकेट व हॉकी के अच्छा खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन