फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Love affair boyfriend kill married women in agra

यूपी: जिस प्रेमी के लिए दिया पति को धोखा, वही बना कातिल...हाथों से न लगा पाया जोर, तो पैर से गला दबाकर ली जान

Sun, 31 Mar 2024 03:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 31 Mar 2024 03:26 PM IST
सार

विवाहिता को प्रेमी ने इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसे शक था कि वो किसी और से भी बातें करती है। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Love affair boyfriend kill married women in agra
women crime, - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र निबोहरा के सामने 27 मार्च को भाई का टीका करने जा रही विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या करने के आरोप में विवाहिता के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने विवाहिता के किसी और युवक से बातें करने पर यह वारदात की थी।
विज्ञापन


 

एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल ने बताया कि थाना निबोहरा क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र के सामने खेत में महिला की हत्या कर शव फेंका गया था। मृतका की पहचान श्यामो पत्नी ओमप्रकाश निवासी ईधौन थाना फतेहाबाद के रुप में पिता मानिकचंद निवासी मल्लाह टूला फतेहाबाद ने की थी। मृतका के पिता ने अज्ञात लोगोंं के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में विवाहिता को बाइक पर बैठा कर एक युवक ले जाता दिखाई दिया। जांच में सामने आया कि वह विवाहिता का प्रेमी है। शनिवार को पुलिस ने  आरोपी को काटर घाट उटंगन नदी के पास से पकड़ा। वह राजस्थान जाने की फिराक में यहां खड़ा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्रीनिवास निबासी ईधौन थाना फतेहाबाद बताया। 

 
विज्ञापन

उसने कहा कि महिला के घर उसका आना जाना था। इसी दौरान उसके महिला से संबंध बन गए। कुछ दिनों से महिला अपने परिवार के लोगों के साथ धारापुरा गांव में किराये पर रह रही थी। होली पर घर आया था, मेरा फोन नहीं उठा रही थी। किसी और से बात करती थी। उसे मिलने के लिए बुलाया था। श्यामो धारापुरा से टेंपो में बैठकर आई थी। 

 

नगला लोहिया कट के पास खड़ी मिली थी। उसे बाइक पर बैठाकर निबोहरा खेत में ले गया था। काफी समझाने के बाद भी नहीं मानी तो उसका गला दबा दिया था। जिससे श्यामो बेहोश हो गई। फिर उसके गले पर पैर रखकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, खेत में पड़े लोहे के तार से भी गला कस दिया था। पकड़ने जाने के डर से मृतका का फोन अपने पास रख लिया। घर जाते समय फिरोजाबाद-फतेहाबाद रोड पर यमुना नदी में फेंक दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed