फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lotus blossomed on four seats for the first time in the district, 46 percent votes increased

Agra News: जिले में पहली बार चार सीटों पर खिला कमल, 46 प्रतिशत वोटों का हुआ इजाफा

Tue, 16 May 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Lotus blossomed on four seats for the first time in the district, 46 percent votes increased
कासगंज। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल माने जा रहे निकाय चुनाव ने जिले में भाजपा को नई संजीवनी दी है। निकायों में पहली बार चार सीटों पर कमल खिला है। वही चार सीटों पर पार्टी दूसरे स्थान पर रही है। आठों निकायों में वर्ष 2017 में मिले 28212 से बढ़कर 41400 पर पहुंच गया। पिछले चुनाव से इस चुनाव में 13188 वोट अधिक मिले है। जिससे भाजपा के वोट वोट बैंक में 46.74 प्रतिशत का इजाफा हो गया।
विज्ञापन

नगर पालिका कासगंज में भाजपा ने अपनी वर्ष 2017 में खोई हुई सीट को फिर से वापस हासिल कर लिया। इस सीट पर पार्टी प्रत्याशी मीना बोहरे को 35.56 प्रतिशत वोट मिले। पिछले चुनाव से पार्टी को 50.70 प्रतिशत अधिक वोट मिले। नगर पालिका सोरों में पार्टी प्रत्याशी रामेश्वर दयाल महेरे को 27.62 प्रतिशत वोट मिले। पिछले चुनाव से वोट बैंक में 5.74 प्रतिशत की गिरावट आई, लेकिन पार्टी अपनी सीट बरकरार रखने में सफल रही। इससे पहले इस सीट पर पार्टी को 20 साल पहले जीत मिली थी।
विज्ञापन

नगर पंचायत पटियाली में पार्टी प्रत्याशी कंचन को 36.77 प्रतिशत वोट मिले हैं। इस सीट पर भाजपा पहली बार चुनाव जीती है। पिछले चुनाव से पार्टी के वोट बैंक में 1271 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। नगर पंचायत बिलराम में पार्टी प्रत्याशी सुनीता को 25.21 प्रतिशत वोट मिले हैं। यहां भी भाजपा पहली बार चुनाव जीती है। इस सीट पर पार्टी के वोट बैंक 622 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका गंजडुंडवारा में पार्टी प्रत्याशी संजीव महाजन अपनी सीट बरकरार नहीं रख सके। उनको 33.64 प्रतिशत वोट मिले। इस सीट पर पार्टी के वोट बैंक में 14.01 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

नगर पंचायत सहावर में पार्टी प्रत्याशी पिंकी को 33.75 प्रतिशत वोट मिले। वह चुनाव नहीं जीत सकी। इस सीट पर पार्टी के वोट बैंक में 220 प्रतिशत का इजाफा हुआ। पार्टी प्रत्यााशी उपविजेता बनी। नगर पंचायत सिढ़पुरा में पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदल दिया। निवर्तमान चेयरमैन कंचन गुप्ता के स्थान पर कामिनी गुप्ता को प्रत्याशी बनाया। उनको 33.84 प्रतिशत वोट मिले, लेकिन पार्टी अपनी सीट बरकरार नहीं रख सकी। पिछले चुनाव से पार्टी को 31.39 प्रतिशत वोट अधिक मिले। नगर पंचायत अमांपुर में पार्टी प्रत्याशी सुलोचना गुप्ता को 28.09 प्रतिशत वोट मिले। पिछले चुनाव से 3211 प्रतिशत वोट अधिक मिलने के बाद भी पार्टी प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल नहीं हो सकी। नगर पंचायत मोहनपुर व भरगैन में पार्टी ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे। संवाद
निकाय - 2017 में मिले वोट -2023 में मिले वोट
नगर पालिका कासगंज- 10537 -15879
नगर पालिका सोरोंजी- 3813 -3594
नगर पालिका गंजडुंडवारा-9306 -8002
नगर पंचायत बिलराम-211 -1531
नगर पंचायत सहावर-1375 -4402
नगर पंचायत अमांपुर-51 -1689
नगर पंचायत पटियाली-199 -2729
नगर पंचायत सिढ़पुरा-2720 -3574
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed