फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lord Parashurama gave the message of religion, justice and harmony.

Agra News: भगवान परशुराम ने धर्म, न्याय और सद्भाव का दिया था संदेश

Mon, 25 May 2026 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 25 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Lord Parashurama gave the message of religion, justice and harmony.
बाह में भगवान परशुराम की एकता शोभा यात्रा की तस्वीरें
बाह। कस्बे में रविवार को भगवान परशुराम की एकता शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। परशुराम मंदिर से लेकर अमर पैलेस तक गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा पर बुलडोजर से पुष्प वर्षा की गई। एकता यात्रा में फरसे और तलवार लहराते युवाओं का उत्साह देखते ही बना। राम लक्ष्मण सीता, शिव जी, परशुराम, दुर्गा की आकर्षक झांकियों ने शोभायात्रा में उमड़े लोगों का मन मोह लिया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम ने धर्म, न्याय और सद्भाव का संदेश दिया था।
विज्ञापन




उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के बेटे वात्सल्य उपाध्याय ने कहा कि भगवान परशुराम ने अपने जीवन में धर्म और न्याय की स्थापना के साथ-साथ समाज में संतुलन और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया था। हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि भगवान परशुराम धर्म, न्याय और अन्याय के विरुद्ध शक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। सपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे ने कहा कि भगवान परशुराम शिव भक्त थे, शस्त्र और शास्त्र के ज्ञान का उनमें अद्भुत समन्वय था। इससे पहले शोभायात्रा का शुभारंभ मेवाड़ पीठाधीश्वर स्वामी सुदर्शन महाराज ने किया। इस दौरान अशोक दीक्षित, पूर्व मंत्री राकेश चौधरी, अरुण शर्मा, अन्नू पांडेय, अरुण दुबे, सुरेश पचौरी, कमलेश मिश्रा, श्याम बिदौलिया, हर्ष शर्मा, अमित दुबे, सोनू प्रधान, अजय कौशिक प्रधान, रवीकांत मिश्रा, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरिओम पांडेय, मुकेश शर्मा, कृपानारायण शर्मा, राजेश शर्मा, भोलू पचौरी, अतुल उपाध्याय, राहुल पचौरी, गुड्डू दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed